Published : Jul 27, 2020, 01:07 PM ISTUpdated : Jul 27, 2020, 04:32 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया से इंसानियत खत्म सी हो गई है। कई ऐसे मामले सामने आते हैं,जिन्हें पढ़कर या सुनकर मन बैठ जाता है। कई बार लोग किसी का मज़बूरी का फायदा उठा कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। रेप विक्टिम्स की जिंदगी कभी नॉर्मल नहीं हो पाती। अपनी जिंदगी में वो उस हादसे को नहीं भूल पाती। कुछ अपने साथ हुई इस घटना के खिलाफ न्याय मांगती हैं तो कुछ समाज के डर से चुप हो जाती हैं। लंदन में रहने वाली एक महिला ने अपने साथ हुई सबसे बुरी घटना के खिलाफ आवाज उठाई। इसके बाद अब उसके आरोपियों को 31 साल जेल की सजा सुनाई गई है। इस बहादुर महिला ने अपने साथ हुई पूरी घटना को लोगों के साथ शेयर किया। नौकरी कि थी तलाश लेकिन...
महिला का नाम जाहिर नहीं किया गया है। वो मूल रूप से रोमानिया की रहने वाली है लेकिन लंदन नौकरी की तलाश में आई थी। लेकिन वहां उसकी मुलाक़ात दो लोगों से हुई, जिसने उसे नौकरी दिलवाने का विश्वास दिलवाया।
210
बलात्कारियों की पहचान 19 साल के इलसिस दुमित्रु और उसके बड़े भाई 24 साल के इयोन के रूप में हुई। दोनों को अब 31 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
310
बहादुर महिला ने अपने साथ हुई घटना लोगों के साथ शेयर की। महिला ने बताया कि वो नौकरी की तलाश में लंदन आई थी। यहां इन दोनों भाइयों ने उसे नौकरी का झांसा देकर देह व्यापर में धकेल दिया।
410
फैक्ट्री में जॉब के बदले उसे हर रोज 15 लोगों के साथ सेक्स करने को मजबूर किया जाता था। महिला ने बताया कि वो रोती थी लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुनता था।
510
फैक्ट्री में जॉब के बदले उसे हर रोज 15 लोगों के साथ सेक्स करने को मजबूर किया जाता था। महिला ने बताया कि वो रोती थी लेकिन कोई उसकी बात नहीं सुनता था।
610
पीड़िता ने बताया कि जब वो इस नर्क से गुजर रही थी तब एक क्लाइंट का कंडोम सेक्स के दौरान फट गया। इस कारण वो प्रेग्नेंट हो गई थी।
710
लेकिन प्रेग्नेंसी में भी दोनों जल्लाद भाइयों ने उसे नहीं छोड़ा। प्रेग्नेंसी में भी पीड़िता के साथ रेप किया जाता रहा। महिला ने बताया कि जब वो 7 महीने की प्रेग्नेंट थी, तब अचानक उसके गर्भ में किसी तरह की मूवमेंट खत्म हो गई।
810
ऐसे में पीड़िता को लगा कि उसका अबॉर्शन हो गया है। लेकिन बाद में उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके एक क्लाइंट ने ही उसे मुक्त करवाया।
910
पीड़िता के पास आए एक क्लाइंट को जब उसकी कहानी पता चली तो उसने पीड़िता को सके घरवालों से कॉन्टैक्ट करने में मदद की। इसके बाद पीड़िता ने अपने घरवालों को अपना पूरा हाल बताया। जिसके बाद रोमानिया पुलिस और लंदन पुलिस ने उसकी मदद कर उसे मुक्त करवाया।
1010
पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को अरेस्ट कर लिया। दोनों पर शारीरिक शोषण और मारपीट का इल्जाम लगाया गया जिसके बाद अब कोर्ट ने दोनों को 31 साल जेल की सजा सुनाई है। पीड़िता ने महिलाओं से अपील की है कि वो हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं। तभी उन्हें इन्साफ मिलेगा।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News