12 साल की लड़की के बॉडी को छूते ही एसिड बन जाता है पानी, पसीने-आंसू की 1 बूंद से भी शरीर पर पड़ जाते हैं फफोले

Published : Nov 15, 2020, 05:44 PM IST

हटके डेस्क: आपने कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त लोगों को देखा होगा। कुछ बीमारियां बेहद अजीब होती हैं। जब इनके बारे में पता चलता है तो लगता है कि ऐसी भी कोई बीमारी होतो है क्या भला? अमेरिका के लुसिआना में रहने वाली 12 साल की डेनियल मैक क्रेवेन को एक अजीबोगरीब बीमारी है। उसकी बॉडी पर पानी की एक बूंद भी एसिड में बदल जाती है। जैसे ही उसके शरीर के संपर्क में पानी आता है, उसकी बॉडी जल जाती है। ना सिर्फ पानी, बल्कि पसीना और आंसू की एक बूंद भी उसकी स्किन पर फोफले पड़ जाते हैं हैं। इसकी वजह से वो पानी से दूर रहती है। उसकी इस बीमारी के कारण वो नहा भी नहीं पाती है,जबकि डेनियल को स्विमिंग काफी पसंद है। डेनियल की मां ने अपनी बेटी का हाल सोशल मीडिया पर शेयर किया... 

PREV
18
12 साल की लड़की के बॉडी को छूते ही एसिड बन जाता है पानी, पसीने-आंसू की 1 बूंद से भी शरीर पर पड़ जाते हैं फफोले

12 साल की डेनियल अपनी मां सारि के साथ। सारि ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के अजीबोगरीब हालत के बारे में शेयर किया। उसने बताया कि सारि पानी से इतनी एलर्जिक है कि उसकी वजह से डेनियल की जान भी जा सकती है। 

28

अगर वो पानी एक संपर्क में आती है तो उसकी स्किन जल जाती है। इसके बाद वो दर्द से छटपटा जाती है। उसे पानी की वजह से काफी तकलीफ होती है। 
 

38

यहां तक की रोने से और पसीने तक से उसकी स्किन जल जाती है। ऐसे में गर्मियों में डेनियल की मां उसे घर के अंदर ही रखती है। साथ ही उसे ठंडक दी जाती है। 

48

डेनियल को एक्वाजेनिक अर्टिकेरिया (aquagenic urticaria) नाम की बीमारी है, जो दुनिया में अभी तक मात्र 100 लोगों को है। इसमें इंसान की बॉडी पानी से एलर्जिक होती है। 
 

58

12 साल की डेनियल हर दिन एंटी-हिस्टामिन्स लेती है। इससे उसकी बॉडी में जलन कम होती है। साथ ही उसे प्रॉपर गाइडेंस में नहाना पड़ता है। अगर थोड़ी सी चूक हो जाए, तो उसकी स्किन जल जाती है। 
 

68

एक साल पहले ही डेनियल की बीमारी का पता चला था। उसे स्विमिंग करना काफी पसंद है लेकिन अपनी इस बीमारी के कारण वो पानी से दूर रहती हैं। 
 

78

उसकी बॉडी में कुछ ऐसे रैशेस पड़ जाते हैं। डेनियल को जिमनास्टिक का भी शौक है लेकिन पसीना आना उसकी बॉडी के लिए खतरनाक है। इस कारण वो इसे अवॉयड करती है। 

88

डेनियल की मां ने बताया कि अपनी बेटी को इस हाल में देखना उसके लिए काफी मुश्किल है। उसे नहीं पता कि आगे डेनियल की हालत में कितना सुधार होगा लेकिन फिलहाल उसकी जिंदगी काफी मुश्किल है।  
 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories