हटके डेस्क। किसी भी कपल की मैरिड लाइफ में सेक्शुअल रिलेशन काफी मायने रखता है। लेकिन समय बीतने के साथ पार्टनर्स में सेक्स को लेकर इंटरेस्ट कम होने लगता है। यह नैचुरल है, लेकिन लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहे तो कोई भी औरत फ्रस्ट्रेशन का शिकार हो सकती है। उसे लग सकता है कि उसका पार्टनर जानबूझ कर उसकी उपेक्षा कर रहा है। लंबे समय तक सेक्स संबंध नहीं बनाने से कई तरह की मानसिक समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। इसलिए सफल वैवाहिक जीवन के लिए नियमित सेक्स रिलेशन को जरूरी माना गया है। यूके की एक महिला ने बताया कि वह काफी परेशान और निराश हो गई, जब उसके हसबैंड ने उसके साथ 8 साल से संबंध नहीं बनाया। इस महिला ने अपना नाम जाहिर नहीं किया। महिला का कहना था कि वह और उसके पार्टनर एक-दूसरे को पिछले 45 सालों से जानते हैं। महिला ने कहा कि पहली बार मिलने के बाद हम फिर 33 सालों के बाद मिले और एक साथ रहने का फैसला किया। उस महिला का कहना था कि शादी करने के बाद मेरे पति ने 8 सालों में एक बार भी मेरे साथ संबंध नहीं बनाया। इससे मैं परेशान हो गई। उस महिला ने अपने पति के साथ नॉर्मल फिजिकल रिलेशन बनाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। परेशान होकर उसने तलाक के लिए अर्जी लगाई है। तस्वीरों को जरिए जानें इस के बारे में।
प्रोस्टेट प्रॉब्लम का शिकार है पति
महिला ने बताया कि मैं जानती हूं कि मेरे पति प्रोस्टेट प्रॉब्लम से जूझ रहे है। ऐसे लोगों को सेक्स करने की इच्छा कम होती है। महिला ने बताया कि उसने इसका ट्रीटमेंट करवाने के लिए कहा, लेकिन पति ने कोई ध्यान नहीं दिया। महिला का कहना था कि वह अपने हसबैंड की काफी केयर करती है, लेकिन उन्हें भी तो मेरी जरूरतों को समझना चाहिए।
211
छूता भी नहीं था पति
महिला ने बताया कि वह इस बात से बहुत दुखी हो हो गई कि एक ही बेड पर सोने के बावजूद हसबैंड उसे छूता तक नहीं था। महिला ने कहा कि जब वह उससे नजदीकी बढ़ाने की कोशिश करती थी, तो वह नाराज हो जाता था और उसे झिड़क देता था।
311
मनोवैज्ञानिकों से ली सलाह
महिला ने बताया कि उसका पति कहता था कि वह उससे काफी प्यार करता है, लेकिन जब रिलेशन बनाने की बात आती थी, तो वह अलग हट जाता था। अगर ववह उसके करीब होने की कोशिश करती तो वह उखड़ जाता। समय के साथ उसका व्यवहार और भी ज्यादा रूखा होने लगा। तब महिला ने मनोवैज्ञानिकों से सलाह ली।
411
क्या कहा मनोवैज्ञानिकों ने
मनोवैज्ञानिकों और सेक्स रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स ने महिला से कहा कि वे यह जान कर हैरत में हैं कि किसी पति ने अपनी पत्नी को इतने सालों से टच तक नहीं किया हो। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स ने महिला को बताया कि प्रोस्टेट की प्रॉब्लम में सेक्स करने की इच्छा नहीं होती, लेकिन ऐसा भी नहीं होता कि वह रिलेशन बना ही नहीं सके। सिर्फ सेक्स रिलेशन ही नहीं, प्यार को और भी कई तरीके से जाहिर किया जा सकता है।
511
सेक्शुअल रिलेशन जरूरी
रिलेशनसिप एक्सपर्ट्स ने महिला को कहा कि सेक्शुअल रिलेशन किसी के लिए भी बहुत जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर वह फ्रस्ट्रेशन के साथ ही कई तरह की मानसिक समस्याओं का शिकार हो सकती है। उन्होंने कहा कि सेक्स में ऐसी अरुचि नॉर्मल बात नहीं है।
611
टेंशन भी है बड़ी वजह
साइकोलॉजिस्ट्स का कहना है कि आजकल ज्यादा टेंशन होने की वजह से भी पुरुष सेक्स में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं लेते। इसके अलावा, बिजी लाइफ और अस्त-व्यस्त रूटीन के कारण भी उन्हें सेक्स की इच्छा नहीं होती।
711
बोरियत महसूस करने लगते हैं लोग
मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद पुरुष सेक्स संबंधों में एक तरह की बोरियत महसूस करने लगते हैं। उन्हें इसमें कोई नयापन महसूस नहीं होता। इस वजह से भी वे इससे दूर होते चले जाते हैं।
811
औरतें हो जाती हैं निराश
अगर नियमित अंतराल पर पति-पत्नी के बीच सेक्स संबंध नहीं बनते तो इसका औरतों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। वे निराश महसूस करने लगती हैं। इसके साथ ही उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आने लगता है। सेक्शुअल सैटिस्फैक्शन हर किसी के लिए बहुत ही जरूरी है।
911
नींद नहीं आने की हो सकती है समस्या
सेक्स संबंध बनाने के बाद लोगों को अच्छी नींद आती है, क्योंकि इससे रिलैक्सेशन मिलता है। वहीं, अगर कोई लंबे समय तक सेक्स संबंध नहीं बनाता है, तो उसे नींद नहीं आने की बीमारी हो सकती है। आजकल इसी वजह से इनसोमनिया की समस्या बढ़ती जा रही है।
1011
अलग-अलग सोने लगे हैं पार्टनर
आम तौर पर हसबैंड और वाइफ एक ही बेड पर सोते हैं, लेकिन जब उनके बीच नॉर्मल सेक्स संबंध नहीं रह जाते तो कुछ समय के बाद वे अलग-अलग बेड पर सोने लगते हैं। इससे संबंधों में और भी ज्यादा दूरी बढ़ती है।
1111
बढ़ रही है तलाक की दर
पति-पत्नी के बीच नॉर्मल सेक्स संबंधों का नहीं होना भी तलाक की बढ़ती दर के पीछे एक कारण है। इससे एक्स्ट्रामैरिटल रिलेशन्स को भी बढ़ावा मिलता है। अगर पति-पत्नी के बीच सेक्स संबंध रेग्युलर और हेल्दी हो तो ये समस्या पैदा नहीं हो सकती।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News