Published : May 13, 2020, 04:31 PM ISTUpdated : May 14, 2020, 12:26 PM IST
हटके डेस्क: दुनिया में कई तरह के लोग रहते हैं। कुछ लोग एक बच्चे से ही परेशान हो जाते हैं। कुछ कपल्स के बीच एक या दो बच्चों के ही कारण महाभारत शुरू हो जाती है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहने वाली एक महिला को बच्चे जन्म देने में और उनकी परवरिश करने में मज़ा आता है। शायद यही वजह है कि 27 साल की उम्र में उसके 6 बच्चे हैं, जबकि गर्भ में जुड़वा बच्चे पल रहे हैं। इन बच्चों जो डिलीवरी इस साल के आखिरी में होगी। महिला ने अपने डेली रूटीन के बारे में सोशल मीडिया पर लोगों को बताया। साथ ही लॉकडाउन में अब घर पर रह रहे बच्चों के साथ उनका दिन कैसे बीतता है, ये भी बताया। आइये आपको बताते हैं आखिर 27 की इस महिला ने 5 साल में 8 बच्चों की मां बनने का कारनामा कैसे किया...
ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहने वाली 27 साल की कोले डंस्टनैन इन दिनों चर्चा में है। मात्र पांच साल के अंदर कोले ने 6 बच्चों को जन्म दिया और अभी उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं।
210
कोले 22 साल की उम्र में पहली बार मां बनी थी। उस समय उसने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया था।
310
इसके दो साल बाद वो प्रेग्नेंट हुई और फिर से तीन बच्चों को जन्म दिया। हैरत की बात तो ये है कि कोले ने दो बार इन बच्चों को नैचुरली कंसीव किया।
410
अब फिर कोले प्रेग्नेंट है और इस बार वो जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है। कोले ने अपने दिनभर के रूटीन के बारे में लोगों को बताया।
510
लॉकडाउन से पहले बच्चे कुछ वक्त स्कूल में बिताते थे। लेकिन अब कोले के सभी बच्चे दिनभर घर में रहते हैं। लेकिन कोले का कहना है कि वो इन बच्चों से परेशान नहीं होती।
610
कोले के हस्बैंड वैसे तो बाहर रहते हैं लेकिन लॉकडाउन में वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ही है। कोले सुबह सबको नाश्ता करवाने के बाद उनके साथ खेलती भी है।
710
नवंबर में कोले जुड़वा बच्चों को जन्म देगी जिसके बाद वो कुल 8 बच्चों की मां बन जाएगी। कोले ने अपना और अपने बच्चों का एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है।
810
6 बच्चों के बावजूद कोले घर से ही ऑनलाइन खिलौनों का भी बिजनेस करती हैं। लेकिन अभी लॉक डाउन में वो सारा समय अपने बच्चों को दे रही हैं।
910
कोले अभी और बच्चों के साथ अपना परिवार बढ़ाना चाहती हैं। उनके मुताबिक़, बच्चों से घिरा रहना उन्हें काफी अच्छा लगता है।
1010
अपने दिन के बारे में लोगों से शेयर करते हुए कोले ने कहा कि शाम को साढ़े चार से ही वो राटा की तैयारी शुरू कर देती हैं। तब जाकर 8 बजे सभी बच्चे सोने के लिए बेडरूम में चले जाते हैं।