मास्क पहनकर मॉर्निंग वॉक करना पड़ा महंगा, 4 km के बाद सांस लेने में हुई दिक्कत, फिर यूं फट गया फेंफड़ा

हटके डेस्क: दुनिया कोरोना वायरस के कारण बिल्कुल बदल गई है। जहां पहले लोग हर वीकेंड घूमने जाते थे, दोस्तों से मिलते थे, पार्टी करते थे, अब घरों में बंद हैं। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस ने लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर दिया है। मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। कई देशों ने मान लिया है कि अब लोगों को इस वायरस के साथ ही जीना पड़ेगा। यानी मास्क पहनना अब लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन जाएगा। इस बीच चीन से एक बेहद शॉकिंग घटना सामने आई। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स को मौत के मुंह से बाहर निकाला गया... 

Asianet News Hindi | Published : May 13, 2020 8:59 AM IST / Updated: May 13 2020, 02:32 PM IST

18
मास्क पहनकर मॉर्निंग वॉक करना पड़ा महंगा, 4 km के बाद सांस लेने में हुई दिक्कत, फिर यूं फट गया फेंफड़ा

जानकारी के मुताबिक, चीन के वुहान में रहने वाले 26 साल के जहांग पिंग मास्क पहनकर दौड़ने गया लेकिन उसे अस्पताल पहुंचाना पड़ा। युवक मास्क पहनकर सुबह-सुबह जॉगिंग पर निकला था। 

28

जहांग जब वॉक पर निकला तो मास्क लगाए हुए था। मास्क पहने ही उसने चार किलोमीटर की  दौड़ लगा दी। अचानक उसे चक्कर आ गया और वो बीच सड़क में गिर गया। 

38

लोगों ने तुरंत युवक को वुहान सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचाया। उसे छाती में तेज दर्द हो रहा था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 
 

48

जांच में पता चला कि युवक के फेंफड़ों में छेद हो गया था। ऐसा फेंफड़ों पर अधिक प्रेशर पड़ने के कारण हुआ था। इसके बाद डॉक्टर्स उसकी जान बचाने की कोशिश में जुट गए। 

58

डॉक्टर्स के मुताबिक, मास्क पहनकर इंटेंस वर्कआउट करना खतरनाक है। शख्स भी मास्क पहन दौड़ रहा था। ऐसे में उसकी बॉडी को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा था। 

68

ऑक्सीजन की कमी के कारण उसके फेंफड़ों पर प्रेशर पड़ा और वो पंक्चर हो गया। इस कारण शख्स को चक्कर आ गया। उसके फेंफड़े 90 प्रतिशत तक सिकुड़ गए थे। 

78

बताया जा रहा है जहांग ने दो हफ्ते पहले ही लॉकडाउन में अपने वजन को बढ़ते देख दौड़ना शुरू किया था। वुहान में लोगों से घर के बाहर मास्क लगाने की अपील की गई है। 

88

ऐसे में लोग वॉक पर निकलते वक्त भी मास्क लगाए रहते हैं। हालांकि इस घटना के बाद लोगों को मास्क लगाकर इंटेंस वर्कआउट ना करने का सुझाव दिया गया है। 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos