प्रेग्नेंट महिला के गर्भ से चोरी हुआ बच्चा, दोस्त ने ही चाक़ू से पेट फाड़ यूं निकाल लिया बाहर

हटके डेस्क: क्राइम की दुनिया में शामिल लोगों का दिमाग बेहद अलग ढंग से काम करता है। उनके अंदर किसी तरह की फीलिंग  नहीं होती। अक्सर बदले की भावना में लोग इस दलदल में फंस जाते हैं। जुर्म की ऐसी ही एक खौफनाक वारदात ब्राज़ील से सामने आई। यहां रहने वाली एक महिला ने जब अपना बच्चा खोया तो उसने अपनी प्रेग्नेंट बेस्टफ्रेंड का ही बच्चा चुराने की कोशिश की। वो भी उसकी जान लेकर। महिला ने पहले अपनी महिला दोस्त का पेट फाड़ा और फिर उससे बच्चे को बाहर निकाल लिया। पुलिस ने क्राइम की इस वारदात को सॉल्व कर लिया है। इस घटना को जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 8, 2020 8:08 AM IST

18
प्रेग्नेंट महिला के गर्भ से चोरी हुआ बच्चा, दोस्त ने ही चाक़ू से पेट फाड़ यूं निकाल लिया बाहर

मामला ब्राजील से सामने आया है। यहां रहने वाली 28 साल की रोजलबा ग्रिम्म ने पुलिस के सामने एक्सेप्ट कर लिया कि आखिर उसने कैसे अपनी बेस्ट फ्रेंड की जान ली और फिर उसके पेट से बच्चा चुरा लिया।  

28

रोजलबा की दोस्ती कुछ समय पहले 24 साक की फ्लाविआ गोडिन्हो से हुई थी। दोनों ही प्रेग्नेंट थी। लेकिन जनवरी में रोजलबा ने अपने बच्चे को खो दिया। इसके बाद वो काफी दुखी थी। 

38

इस मुश्किल समय में फ्लाविआ ने अपनी दोस्त की मदद की। लेकिन उसे क्या पता  के मन में कुछ और ही कहानी चल रही है। रोजलबा ने फ्लाविआ के लिए 27 अगस्त को एक झूठा बेबी शावर रखा था। जब फ्लाविआ उस फंक्शन में आई तो वहां कोई नहीं आया। 

48

उस समय पर फ्लाविआ की जान रोजलबा ने ले ली। उसने फ्लाविआ को मार दिया। इसके तुरंत बाद उसने फ्लाविआ का पेट चाक़ू से फाड़ा और उसमे से बच्चे को निकाल लिया। 

58

चूंकि बच्चा अचानक से बाहर निकाला गया था उसकी तबियत बिगड़ने लगी। जिसके बाद बच्चे को हॉस्पिटल में  एडमिट करवाया गया। उसे रोजलबा लेकर पहुंची और उसने बच्चे को अपना बताया। लेकिन डॉक्टर्स को उसपर शक हुआ। 

68

जब वहां पुलिस पहुंची तो उसने रोजलबा को अरेस्ट किया। पुलिस कस्टडी में रोजलबा ने माना कि उसने बच्चे के लिए अपनी दोस्त की जान ले ली। इसके बाद अब रोजलबा को जेल भेज दिया गया।  

78

पुलिस को दिए बयान में रोजलबा ने बताया कि उसने अपने बच्चे को खोने की बात अपने  परिवार से छिपाई। उसने तभी फैसला किया था कि वो अब अपनी दोस्त के बच्चे को चुरा कर अपना बना लेगी। लेकिन उसकी चाल कामयाब नहीं हो पाई। 

88

बता दें कि दोनों दोस्त पहली बार प्रेग्नेंट हुई थी। लेकिन फ्लाविआ को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उसकी बेस्टफ्रेंड ही उसकी जान लेकर उसका बच्चा चुरा लेगी। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos