गाली-गलौच, मारपीट और रेप: लॉकडाउन में महिलाओं ने दिखाई अपने पति की हैवानियत

Published : Jun 09, 2020, 03:03 PM ISTUpdated : Jun 10, 2020, 09:29 AM IST

हटके डेस्क: दुनिया के सामने कोरोना वायरस ने भारी मुसीबत लाकर खड़ी कर दी है। जहां दुनिया तरक्की के नए आयाम लिख रही थी, अचानक इस वायरस ने सब कुछ थाम दिया। लोग घरों में बंद ही गए। कई देशों में लॉकडाउन लगा दिया गया। इस बीच घरेलू हिंसा के मामलों में तेजी से बढ़त आई। यूके में लॉकडाउन लगने के पहले तीन हफ्ते में ही 14 महिला और दो बच्चों की मौत हो गई थी। अब सोशल मीडिया पर दुनिया की कुछ महिलाओं ने अपनी तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने दुनिया को दिखाया कि लॉकडाउन में उनके पार्टनर्स ने उनपर कैसे हमला किया। 

PREV
17
गाली-गलौच, मारपीट और रेप: लॉकडाउन में महिलाओं ने दिखाई अपने पति की हैवानियत

नॉर्थ अमेरिका की क्लेयर ने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया ओर शेयर की। इसमें उसके नाक से खून बह रहा था। साथ ही उसके माथे पर भी चोट के निशान नजर आ रहे हैं। क्लेयर ने लिखा कि लॉकडाउन में कैसे उसका पार्टनर जानवर बन बैठा। उसे हॉस्पिटलाइज करवाना पड़ गया। उसने महिलाओं को ऐसे रिश्ते से दूर होने की रिक्वेस्ट की। चुप रहने की जगह आवाज उठाने की मुहीम शुरू करने की रिक्वेस्ट की।

27

मिडवेस्ट अमेरिका में रहने वाली जेनिफर ने भी इस मुहीम में हिस्सा लिया है। उसके पति ने लॉकडाउन में उसकी जमकर पिटाई की। उसके माथे पर कई टांके लगाए गए। उसकी आंखें सूजी दिखी। जेनिफर का पार्टनर पहले से भी उसे मारता-पीटता था। लेकिन लॉकडाउन में अत्याचार ज्यादा बढ़ गया। अब उसने घर छोड़ दिया है और अन्य महिलाओं से भी अत्याचार ना सहने की रिक्वेस्ट की। 
 

37

अमेरिका की ही रहने वाली किम ने भी अपनी तस्वीर पोस्ट की। उसकी दोनों आंखें काली हो गई। उसने बताया कि लॉकडाउन में 40 प्रतिशत घरेलू हिंसा के मामले में बढ़त आई है। 
 

47

23 मार्च को फ्रांसेस्का के पति ने उसे काफी मारा। उसने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उसके पति ने उसने काफी मारा। जिसके बाद उसने घर छोड़ दिया। 
 

57

लॉकडाउन में घरेलू हिंसा के मामले तेजी से बढे हैं। इस दौरान कई महिलाओं को मार भी दिया गया। 42 साल के रोबर्ट नीधम ने लॉकडाउन में अपनी पत्नी केली और दो बेटियों को गोली से मार दिया। 
 

67

बच्चों की लाश के साथ मां की बॉडी पुलिस ने बरामद की। घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की तस्वीर।  
 

77

57 साल के गैरी वॉकर ने अपनी पत्नी और बेटी को मारने के बाद अपनी भी जान दे दी। घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़त के बाद अब कई देशों  ने महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 

Recommended Stories