50 साल की हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत दादी, पोते की उम्र के लड़के भी देख कर देते हैं प्रपोज

Published : Sep 24, 2020, 02:25 PM ISTUpdated : Sep 24, 2020, 02:32 PM IST

हटके डेस्क: उम्र एक ऐसा बंधन है, जिसे कोई भी रोक नहीं सकता। वक्त के साथ इंसान की खूबसूरती खत्म होने लगती है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो समय के साथ और हसीन हो जाते हैं। ऐसे ही लोगों में शामिल है वो महिला, जिसकी आज हम बात करने जा रहे हैं। इस महिला को मिला है दुनिया की सबसे हॉट दादी का खिताब। 50 साल पूरे कर चुकी इस महिला को देखकर उम्र का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन है। कई लोग इसे महज 25 साल का ही बताते हैं। लेकिन असलियत तो ये है कि 50 साल पार कर चुकी ये खूबसूरत महिला असल में एक पोते की दादी भी है। महिला को देखकर कोई भी जवान मर्द प्रपोज कर बैठता है। लेकिन जब उसे असलियत पता चलती है तो हैरान रह जाता है। आइये आपको दिखाते हैं इस बुजुर्ग लेकिन हॉट महिला की तस्वीरें और बताते हैं क्या है इसकी खूबसूरती का राज... ( सभी तस्वीरें डेली स्टार ऑनलाइन से ली गई हैं )

PREV
19
50 साल की हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत दादी, पोते की उम्र के लड़के भी देख कर देते हैं प्रपोज

इन दिनों सोशल मीडिया पर 50 साल की जीना स्टीवर्ट की फोटोज वायरल हो रही है। इस महिला को दुनिया की हॉटेस्ट ग्रैंडमदर का टाइटल मिला है। 

29

हाल ही में जीना ने अपना पचासवां जन्मदिन मनाया है। इसकी तस्वीरें उसने सोशल मीडिया पर शेयर की लेकिन लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ। 

39

जीना ने अपना बर्थडे ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड के एक लक्जरी रिसोर्ट में मनाया। जहां एक रात के लिए हजारों रूपये किराया होता है। 
 

49

बर्थडे के दौरान परिवार वालों ने हेलीकॉप्टर से जीना को विश किया। इसपर जीना ने अपने फैंस को बताया कि कैसे उसके घरवालों ने उसे स्पॉइल किया है। 

59

अपने बर्थडे के लिए जीना ने पिंक कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी। लेकिन जीना की फोटोज सोशल मीडिया पर कुछ और ही कारण से वायरल हो गई। 

69

दरअसल, उसकी फोटोज देख किसी को यकीन नहीं हुआ कि वो 50 की है। सबने इसे झूठ बताया। एक शख्स ने लिखा कि वो 30 से एक ही दिन बड़ी नहीं लग रही। 
 

79

जीना का  फिगर देख कह पाना नामुमकिन होता है कि वो 50 की है। अपनी इस खूबसूरती का राज भी उसने शेयर किया था। दरअसल, वो एक थेरेपी लेती है। इसमें बेहद ठंडे तापमान में इंसान को रहना पड़ता है। 

89

जीना के मुताबिक़, इससे उसकी स्किन कम्प्रेस होकर जवान दिखती है। इसे Cryotherapy कहते हैं। इसके अलावा वो प्रोटीन रीच फ़ूड खाती हैं। 
 

99

जीना का कहना है कि उनकी उम्र के कारण कई बार उसके पोते के उम्र के लड़के भी उससे फ़्लर्ट करने लगते हैं। लेकिन जब वो उन्हें अपनी उम्र बताती है तो वो भी चौंक जाते हैं। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories