सोने की चिड़िया नहीं, ये है हीरे से महंगा कबूतर, कीमत जान कर खुली रह जाएंगी आंखें

Published : Nov 17, 2020, 03:55 PM IST

हटके डेस्क : कोई कबूतर करोड़ों रुपये में बिक सकता है? यकीन करना मुश्किल है! लेकिन एक नीलामी में बेल्जियम का एक कबूतर 14 करोड़ रुपए से ज्यादा में बिका, जिसके बाद से उसी की चर्चा है। इससे यह साफ है कि कभी चिट्ठियां इधर से उधर करने वाला और कभी बॉलीवुड के गानों की शान रहा पक्षी दुनियाभर में मशहूर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक बेल्जियम के एक रेसर कबूतर को रिकॉर्ड 19 लाख डॉलर में बेचा गया है। दो साल की इस मादा कबूतर का नाम न्यू किम है। पहले इसे 237 डॉलर पर नीलामी के लिए रखा गया था लेकिन चीन के एक व्यक्ति ने इसे 19 लाख डॉलर में खरीद लिया।

PREV
17
सोने की चिड़िया नहीं, ये है हीरे से महंगा कबूतर, कीमत जान कर खुली रह जाएंगी आंखें

शहरों की ऊंची-ऊंची बिल्डिंग पर गुटर-गू करता कबूतर शायद ही किसी को पसंद आता है। क्या आपने कभी सोचा है जगह-जगह गंदगी करता कबूतर करोड़ों रुपए में बिक सकता है।

27

जी हां, बेल्जियम में एक निलामी के दौरान एक मादा कबूतर को रिकॉर्ड 14 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कीमत पर खरीदा गया। पहले इसे 237 डॉलर पर नीलामी के लिए रखा गया था। लेकिन एक चीनी व्यक्ति ने इसे 19 लाख डॉलर (14 करोड़ 15 लाख रुपये से ज्यादा) में खरीद लिया।

37

न्यू किम (New Kim) नाम का यह कबूतर साल 2018 में फ्रांस में आयोजित एक रेस में जीत हासिल कर चुका है। इसके बाद से इस कबूतर की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। 2018 में रेस के बाद न्यू किम रिटायर हो गई थी।

47

आमतौर पर नर कबूतर की कीमत मादा कबूतर से अधिक होती है लेकिन इस बार मादा कबूतर ने रेस में सबको पीछे छोड़ दिया।
 

57

नीलामी में कुल 445 पक्षियों को नीलाम किया गया। जहां चीन व्यक्ति ने 14 करोड़ रुपए से ज्यादा देकर इसे खरीद लिया। बता दें कि चीन में कबूतरों की रेसिंग का काफी क्रेज है यह खेल यहां हजारों साल पहले शुरू किया गया था, जिसमें महंगे से महंगे कबूतरों को उठाया जाता है।

67

ये कबूतर बहुत तेज उड़ते हैं। इनकी लाइफ भी 15 साल तक होती है। इन कबूतरों की रेस वैसे ही आयोजित की जाती है जो घोड़ों की होती है और इस रेस पर जमकर सट्टा लगाया जाता है।

77

बता दें कि रेसिंग कबूतर 10 साल की उम्र होने तक बच्चे पैदा कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि न्यू किम को उसके नए मालिक प्रजनन के लिए इस्तेमाल करेंगे। 

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories