अगर घर के आस-पास दिखे ये पौधा तो तुरंत हो जाएं सावधान, सांप से भी ज्यादा जहरीले इस पौधे को छूते ही हो सकती है

Published : Dec 02, 2020, 10:35 AM IST

हटके डेस्क: इंसान की फितरत होती है कि वो खूबसूरत चीजों के प्रति आकर्षित होता है। अगर इंसान को कोई चीज सुन्दर लगती है तो वो उसके नजदीक जाता है, उसे छूता है। लेकिन कई बार इस चक्कर में इंसान को लेने के देने भी पड़ जाते हैं। अब इस खूबसूरत फूलों के पौधे को ही देखिये। दिखने में बेहद खूबसूरत इस पौधे पर लगे फूलों को देखने के बाद कोई भी इन्हें छूना चाहेगा। लेकिन अगर आपको ये पौधा अपने करीब दिखे तो तुरंत वहां से भाग जाएं। जी हां, ये पौधा इतना खतरनाक और जहरीला है कि इसे छूने मात्र से ही किसी की जान जा सकती है। ऐसे में इस पौधे से दूरी बनाए रखना ही सही है... 

PREV
17
अगर घर के आस-पास दिखे ये पौधा तो तुरंत हो जाएं सावधान, सांप से भी ज्यादा जहरीले इस पौधे को छूते ही हो सकती है

आजतक आपने सुना होगा कि पेड़-पौधों से पर्यावरण और इंसान को काफी फायदा होता है। जहां ये पर्यावरण को साफ रखने में मदद करती है वहीं इंसानों को इन पौधों से साफ़ हवा मिलती है। लेकिन अगर इंसान को जीने के लिए ऑक्सीजन देने वाले पौधे ही उसकी जान लेने का कारण बन जाए तो? 

27

इस पौधे को किलर ट्री कहते हैं। हालांकि, आम बोलचाल में इसे जाइंट होगवीड नाम से जाना जाता है। ये पौधा काफी खतरनाक है। इसे अगर आप देखें भी तो नजदीक जाने की जगह इससे दूर ही चले जाएं। 

37

जाइंट होगवीड गाजर की प्रजाति है। इसका वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। ये पौधा काफी जहरीला है। अगर कोई इसे गलती से छू ले तो उसके हाथ में फफोले हो जाते हैं। साथ ही हाथ में तेज जलन होने लगती है। 

47

इस पौधे के अंदर सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिंस नाम का केमिकल मौजूद है, जिससे इंसान को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ये पौधे ज्यादातर न्यूयार्क, पेंनसेल्वेनिया, ओहियो, मेरीलैण्ड, वाशिंगटन, मिशिगन और हेम्पशायर में मिलते हैं। 

57

ये पौधा दिखने में काफी सुंदर होता है। अगर आपकी नजर इसपर जाएगी तो आप भी इसे छूना चाहेंगे। लेकिन ऐसा ना करें। इसे छूने के 48 घंटे के अंदर ही बॉडी पर दुष्प्रभाव दिखने लगता है। 

67

ये पौधा सांप से भी ज्यादा जहरीला है। अगर इस पौधे को छुएं, तो इसके बाद आपकी पूरी बॉडी में जलन होने लगेगी। साथ ही अगर इसे छूने के बाद कोई आंखें छू ले तो आप अंधे भी हो सकते हैं। 

77

इस किलर ट्री की हाइट 14 फ़ीट तक हो सकती है। सबसे बड़ी बात कि इस पौधे के जहर की दवा अभी तक नहीं मिल पाई है। यानी अगर आपने इसे छूआ तो फिर इसके दुष्प्रभाव से बचाने के लिए आपको कोई मदद नहीं दी सकती है। 

Recommended Stories