1 दिन में 80 किलो दाल-चावल 40 मुर्गियों के साथ खा जाता है ये परिवार, 39 पत्नियों के साथ 1 घर में रहता है शख्स

हटके डेस्क: आज के समय में हर इंसान यही चाहता है कि उसका परिवार छोटे से छोटा हो। सरकार भी ये कैंपन चलाती है कि हम दो हमारे दो। लेकिन भारत के मिजोरम में रहने वाला एक परिवार आज के समय में भी जॉइंट फैमिली के चलन को बनाए रखा है। सबसे खास बात है कि इस परिवार में एक दो नहीं, बल्कि 181 सदस्य रहते हैं। इस परिवार को दुनिया के सबसे बड़े परिवार में गिना जाता है। ये परिवार 100 कमरों के घर में रहता है। आइये आपको बताते हैं कैसे कटता है इस बड़े परिवार का पूरा दिन।

Asianet News Hindi | Published : Dec 14, 2020 9:37 AM IST

19
1 दिन में 80 किलो दाल-चावल 40 मुर्गियों के साथ खा जाता है ये परिवार, 39 पत्नियों के साथ 1 घर में रहता है शख्स

भारत के मिजोरम में जिओना चाना (ziona chana) दुनिया के सबसे बड़े परिवार को चलाने के लिए जाने जाते हैं। जिओना की 39 पत्नियां हैं। इनसे उनके 94 बच्चे हैं। परिवार में 14 बहु और 33 पोते-पोतियां हैं। कुल मिलाकर इस परिवार में 181 लोग हैं।

29

जियोना अपनी जॉइंट फैमिली के साथ मिजोरम के बटवंग गांव में एक बड़े से मकान में रहते हैं। पहाड़ों के बीच अपना परिवार चलाने के लिए वो बेटों को साथ बढ़ई का काम करते हैं। इनके घर में कुल 100 कमरे हैं।

39

इतने बड़े परिवार के लिए बड़े से घर में एक बड़ा किचन भी है। 181 सदस्यों के लिए खाना बनाने के लिए परिवार की महिलाएं सुबह से ही जुट जाती हैं। 
 

 

49

परिवार के मुखिया के मुताबिक, जितने राशन में एक परिवार का दो महीना निकलता है उतने में यहां एक दिन का खाना बनता है।

59

एक दिन में यहां 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 60 किलो सब्जियां, 30 से 40 मुर्गियां और दर्जनों अंडे बनाए जाते हैं। इसके अलावा पूरा परिवार 20 किलो फल भी खाता है।

69

घर के सदस्यों के मुताबिक, उनके बीच छोटी-मोटी समस्याएं आती हैं लेकिन वो सारे काम मिलजुलकर कर लेते हैं। इसमें खाना बनाने से लेकर घर के अन्य काम भी शामिल है।

79

घर की महिलाएं भी खेतों में काम करती हैं। घर को चलाने में उनका काफी योगदान रहता है। जियोना की पहली पत्नी सबके बीच काम बांटती है। और सबके काम करने के तरीके पर भी नजर रखती है।

89

फैमिली में इतने लोग हैं कि उनके नाम और बर्थडे याद रखना काफी मुश्किल है। लेकिन सदस्यों का कहना है कि किसी ना किसी तरह से उन्हें डेट्स याद रह ही जाती हैं।

99

इसके अलावा इस परिवार को चुनाव के समय भी काफी महत्व दिया जाता है। ये परिवार जिस भी पार्टी को सपोर्ट करता है उनका जीतना तय होता है। इतने बड़े परिवार के साथ रहने को लेकर कई लोगों को आश्चर्य है।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos