ग्लैमरस हुई पॉलिटिक्सः सीता-राम, रावण और श्रीकृष्ण, द्रोपदी से लेकर 'मां-बहू, बेटा' तक ने थामा BJP का दामन

Published : Mar 19, 2021, 01:46 PM ISTUpdated : Mar 19, 2021, 02:57 PM IST

एक नेता अच्छा अभिनेता/अभिनेत्री होता है। वहीं, एक अभिनेता/अभिनेत्री भी एक अच्छा नेता हो सकता है। ये लोग इसका उदाहरण हैं। भाजपा में सितारों की एंट्री बड़े युद्धस्तर पर चल रही है। अब 1980 के सबसे लोकप्रिय सीरियल रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ली। टीवी के राम ने सीता और रावण के 35 साल बाद राजनीति में कदम रखा है। भाजपा ऐसी पार्टी के रूप में सामने आई है, जिसे बॉलीवुड को पॉलिटिक्स में जबर्दस्त एंट्री दिलाई। भाजपा ने सीता को भी अपने साथ छोड़ा, तो राम, रावण, कृष्ण और फिल्मों/टीवी में मां-बहू का किरदार निभाने वाले कलाकारों को। आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ प्रमुख कलाकारों के बारे में...

PREV
115
ग्लैमरस हुई पॉलिटिक्सः सीता-राम, रावण और श्रीकृष्ण, द्रोपदी से लेकर 'मां-बहू, बेटा' तक ने थामा BJP का दामन

रामायण सीरियल में राम का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुए अरुण गोविल भी भाजपा में शामिल हो गए।12 जनवरी, 1958 को यूपी के मेरठ में जन्मे अरुण गोविल ने सहारनपुर और शाहजहांपुर में अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की। फिर मथुरा से बीएससी किया। लॉकडाउन के दौरान रामायण का फिर से प्रसारण हुआ था, तो इस सीरियल की कास्ट फिर से चर्चा में आ गई थी।

215

अरुण गोविल ने गुरुवार को दिल्ली में भाजपा ज्वाइन की। अब वे पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे। अरुण गोविल 1988 के आसपास कांग्रेस में रहे थे, लेकिन अपनी छवि को देखते हुए उन्होंने इलेक्शन में खड़े होने से मना करा दिया था। पार्टी उन्हें इंदौर से चुनाव लड़ाना चाहती थी।

315

अब बता दें की रामायण की सीता यानी दीपिका चिखलिया 1991 में बड़ौदा लोकसभा, जबकि अरविंद त्रिवेदी साबरकांठा सीट से सांसद चुने गए थे। दीपिका को इस चुनाव में 276,038 वोट मिले थे, जबकि उनके विरोधी कांग्रेस के उम्मीदवार को 241,850 वोट मिले थे।

(मोदी और आडवाणी के साथ पिछले दिनों की तस्वीर)

415

लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी का भी राजनीति में अच्छा दखल रहा है। वे सीता यानी दीपिका चिखलिया के साथ संसद में देखे जाते थे। वे गुजरात की साबरकांठा सीट से 1991 में सांसद रह चुके हैं।

515

रामायण में हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह भी भाजपा के साथ जुड़े रहे। वे साल 2003 से 2009 तक राज्यसभा के नामित सदस्य रहे।

615

महाभारत में श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले नीतिश भारद्वाज ने 2004 में मप्र के राजगढ़ से दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। हालांकि इससे पहले 1996 के चुनाव में वे जमशेदपुर से सांसद चुने गए थे। इन दिनों वे राजनीति से दूर हैं।

715

कई फिल्मों में मां का किरदार निभा चुकीं किरण खेर ने पहली बार 2014 में भाजपा की ओर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। वे चंडीगढ़ से खड़ी हुई थीं। 2019 के इलेक्शन में वे दुबारा चुनी गईं। इनके पति अनुपम खेर को साल 2017 में पूर्व चेयरमैन गजेंद्र चौहान को लेकर चले लंबे विवाद के बाद एफटीआईआई का नया चेयरमैन चुना गया था।
 

815

क्योंकि सास भी बहू थी सीरियल के जरिये लोकप्रिय हुईं स्मृति ईरानी आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की सदस्य हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में मेरठ से राहुल गांधी को हराया था।

915

भोजपुरी और हिंदी फिल्मों का जाना-माना चेहरा रवि किशन पहले कांग्रेस में थे, लेकिन 2017 में उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी। ।2019 की लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से सांसद चुने गए।

1015

मनोज तिवारी दिल्ली के भाजपा प्रभारी रहे हैं। वे नार्थ-ईस्ट दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। ये भी भोजपुरी फिल्मों का जानमाना चेहरा हैं

1115

बीआर चोपड़ा की महाभारत में युद्धिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान FTII के चेयरमैन रह चुके हैं। ये भाजपा में सक्रिय हैं।
 

1215

बाबुल सुप्रियो पश्चिम बंगाल के असनसोल से भाजपा के सांसद हैं। ये केंद्र में मंत्री भी हैं। लोकप्रिय सिंगर बाबुल सुप्रियो को पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया है।

1315

2019 के चुनाव में सनी देओल गुरुदासपुर से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए। वहीं उनकी मां समान हेमा मालिनी मथुरा से सांसद हैं। सनी के पिता धर्मेंद्र बीकानेर से सांसद रहे हैं।

1415

भाजपा ने रेखा को राज्यसभा भेजा था। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में जयप्रदा समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में आ गई थीं।

1515

रूपा गांगुली भाजपा से राज्यसभा सदस्य हैं। इन्होंने महाभारत सीरियल में द्रोपदी का किरदार निभाया था।
 

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories