कोलकाता. प बंगाल में 8 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदग्राम सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने बुधवार को नंदीग्राम से नामांकन भी भरा। इस दौरान ममता ने अपनी संपत्ति की जानकारी चुनाव आयोग को दी है। खास बात ये है कि और नेताओं की तरह ममता बनर्जी की संपत्ति बढ़ी नहीं है, बल्कि 2016 की तुलना में आधी रह गई है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड हलफनामे के मुताबिक, ममता बनर्जी के पास कुल 16.72 लाख रुपए की संपत्ति है। उनके पास 69 हजार 255 रुपए नकद हैं। जबकि 13 लाख 53 हजार रु बैंक में जमा हैं। ममता ने 18 हजार 490 रुपये नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में जमा किए हैं। इतना ही नहीं ममता ने 2019-20 में 1 लाख 85 हजार रु टीडीएस चुकाया।
24
नहीं है कोई गाड़ी या प्रॉपर्टी
ममता के पास कोई निजी गाड़ी नहीं है। ना ही उनके नाम पर कोई प्रॉपर्टी है। हालांकि, उनके पास 9 ग्राम ज्वेलरी जरूर है। इसकी कीमत 43 हजार 837 रु बताई गई है। 2019-20 के इनकम टैक्स रिटर्न में ममता ने अपनी कुल आय 10 लाख 34 हजार रु दिखाई थी। यह 2018-19 में 20 लाख 71 हजार रुपए थी।
34
आधी हुई ममता की संपत्ति
हलफनामों को देखें तो पता चलता है कि ममता की संपत्ति 2016 की तुलना में बढ़ने की बजाय कम हो गई। 2016 विधानसभा चुनाव में ममता ने अपनी संपत्ति 30 लाख 45 हजार रु बताई थी। जबकि 2011 में उनके पास 15 लाख 84 हजार रु की संपत्ति थी।
44
ममता ने अपने हलफनामे में बताया कि उन्होंने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से एमए किया है और एलएलबी डिग्री होल्डर भी हैं।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.