लैंडिंग से पहले झटके खाने लगा था प्लेन...99 यात्रियों में से इन 2 की बची जान, बताया कैसे दिया मौत को चकमा

Published : May 23, 2020, 02:39 PM ISTUpdated : May 23, 2020, 06:15 PM IST

कराची. पाकिस्तान के कराची में शुक्रवार को हुए प्लेन क्रैश मामले में 97 लोगों की मौत हुई है। इस प्लेन में सवार दो यात्री मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। इनमें से एक मोहम्मद जुबेर हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती जुबेर ने पाकिस्तानी मीडिया को फोन पर हादसे के बाद का हाल बताया। जुबैर ने कहा- "चारों तरफ आग ही आग दिख रही थी। कुछ नजर नहीं आ रहा था, सिर्फ लोगों की चीख सुनाई पड़ रही थी। एक तरफ थोड़ी लाइट नजर आई, मैं अपनी सीट बेल्ट खोलकर उसी तरफ बढ़ गया। मैंने 10 फीट नीचे कूदकर खुद को बचाया।"

PREV
17
लैंडिंग से पहले झटके खाने लगा था प्लेन...99 यात्रियों में से इन 2 की बची जान, बताया कैसे दिया मौत को चकमा

सभी को सेफ लैंडिंग की उम्मीद थी 
हादसे में बाल-बाल बचे जुबेर पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। जुबेर गुजरांवाला में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वह भी प्लेन में सवार होकर कराची आ रहे थे। प्लेन क्रैश हादसे में जुबेर थोड़े जख्मी हो गए, लेकिन गनीमत रही कि जान बच गई। उन्होंने बताया- "ईद मनाने के लिए कई परिवार लाहौर से कराची आए थे। जिस तरह सफर रहा उससे किसी को नहीं लगा कि कोई दिक्कत होगी, बल्कि सभी को सेफ लैंडिंग की उम्मीद थी।

27

अचानक झटके खाने लगा प्लेन 
सुरक्षित बचने के बाद अस्पताल में जुबेर ने बताया, "पायलट ने लैंडिंग का एनाउंसमेंट कर दिया था, लेकिन अचानक प्लेन झटके खाने लगा। लोग सुरक्षित बचने के लिए दुआ मांगने लगे। पायलट ने 10-15 मिनट के बीच लैंडिंग के लिए दूसरी बार प्रयास किया, लेकिन इस बार एनाउंसमेंट के 2-3 मिनट में ही प्लेन दुर्घटना का शिकार हो गया।

37

जुबेर के अलावा बचे दूसरे पैसेंजर पाकिस्तान के बैंक ऑफ पंजाब के प्रेसिडेंट जफर मसूद हैं। उन्हें 4 फ्रैक्चर हुए हैं, लेकिन हालत ठीक है।

47

लैंडिंग से एक मिनट पहले ही टूट गया था संपर्क 
सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक, पीआईए के विमान ने लाहौर से उड़ान भरी थी। लेकिन लैंडिंग से एक मिनट पहले ही विमान का संपर्क कंट्रौल रूम से कट गया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, विमान कराची हवाई अड्डे के पास एक आवासीय कॉलोनी के नजदीक दुर्घनाग्रस्त हुआ।

57

कई मकान जल कर हुए खाक
जानकारी के मुताबिक विमान एक गली में मकान की छतों से टकराया और वहीं क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कई मकानों में भी आग लग गई है। कई वाहन भी आग की चपेट में आ गए। इस दौरान लोगों की सिर्फ आवाज सुनाई दी। इसके बाद कई किमी दूर तक लोगों को धुंआ उठता दिखा। 

67

10 साल पुराना था विमान
पीआईएपीआईए के प्रवक्ता ने जियो न्यूज से कहा- प्लेन 10 साल पुराना विमान था। इसके लैंडिंग गियर में परेशानी आई। पायलट का नाम सज्जाद गुल है। एक को-पायलट था। साथ ही तीन एयर होस्टेस भी थीं।

77

आखिरी बातचीत में पायलट ने कहा था- इंजन फेल हो गया
विमान के पायलट की एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत का आखिरी ऑडियो सामने आया है। इसमें पायलट ने कहा था कि इंजन फेल हो गया है। अधिकारियों ने लैंडिंग के लिए दोनों रनवे खाली करवा लिए थे, लेकिन पायलट ने विमान घुमा दिया। एटीसी का कहना है कि पायलट ने किस वजह से ऐसा किया, यह अभी जांच का विषय है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories