Published : Jun 07, 2020, 06:54 PM ISTUpdated : Jun 07, 2020, 07:53 PM IST
वाशिंगटन. दुनिया में कोरोना का कहर जारी है। दुनिया के 195 से अधिक देशों में अब तक 70 लाख से अधिक लोग संक्रमित है। जबकि अब तक 4 लाख 2 हजार 732 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राहत की बात है कि अब तक 34 लाख 30 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना महामारी ने दुनिया के कई देशों में भयंकर तबाही मचा रखी है। अमेरिका और ब्राजील दुनिया के टॉप प्रभावित देशों में शामिल है। वहीं, रूस और स्पेन में भी कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमित मरीजों की संख्या 19 लाख से अधिक लोग शिकार हुए हैं। वहीं, ब्राजील में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 6 लाख 76 हजार तक पहुंच गया है। हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि मरने वालों की तादाद बढ़ती जा रही है। जिससे कब्रिस्तानों में जगह कम पड़ने लगी है। वहीं, सभी कब्रिस्तान मृतकों से पटे पड़े हैं। एक और जहां मौत और संक्रमण का आंकड़ा तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। वहीं, दूसरी और लोग बेखौफ और बेधड़क बीचों पर, पार्कों में और शॉपिंग मॉल में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में देखिए दुनिया का हाल....
ब्राजील में कोरोना से अब तक 36 हजार 44 लोगों की मौत हो चुकी है।
218
कोरोना के संक्रमण से ब्राजील में मौत का दौर जारी है। यहां पिछले 24 घंटे में 910 लोगों की मौत हुई है। वहीं, उससे पहले शुक्रवार को 1 हजार से अधिक लोगों की जान गई थी।
318
ब्राजील दुनिया का दूसरा देश है। जहां मरने वालों और संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। कोरोना का कहर इस कदर हावी है कि यहां के कब्रिस्तानों में जगह नहीं बची है कि शवों को दफन किया जा सके। इसके साथ ही मरने वालों का तांता इस प्रकार लगा हुआ है कि अपनों के शव दफन करने के लिए लोगों को बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
418
ब्राजील में एक ओर जहां मौतों का दौर जारी है। वहीं, सरकार ने यहां सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य कोई नियम नहीं लागू किए हैं।
518
एक ओर जहां दुनिया कोरोना से जूझ रही। जिसके संक्रमण से बचने के लिए कई देशों में लॉकडाउन व आपातकाल लागू किया गया है। वहीं, दूसरी ओर जापान में लोग जमकर मस्ती करते हुए दिखाई दिए। कोरोना के संक्रमण को हराने में जापान सफल हुआ है। यहां अब तक 17 हजार 103 लोग कोरोना के शिकार हुए हैं। जबकि 914 लोगों की जान गई है।
618
जापान में कोरोना का संक्रमण अपना असर नहीं दिखा सका।
718
एक ओर अमेरिका में कोरोना का तांडव जारी है। वहीं, दूसरी ओर लोगों के भीतर से संक्रमण का
818
कोरोना से अमेरिका में अब तक 1 लाख 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
918
अमेरिका में सरकार ने लॉकडाउन में ढील दी है। जिसके बाद यहां लोग पार्कों में नजर आए।
1018
अमेरिका दुनिया का पहला देश है, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या 19 लाख 88 हजार से अधिक है।
1118
यह तस्वीर रूस की है। रूस में कोरोना के संक्रमण से अब तक 5859 लोगों की मौत हो चुकी है।
1218
कोरोना ने दुनिया को कभी न भूलने वाला दर्द दिया है। कोरोना की वजह से लोग अपनों के सामने ही दम तोड़ दे रहे हैं। अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन और रूस में हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
1318
ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों में एक दिन में तकरीबन 1 हजार लोगों की मौत हो रही है। शवों को दफन करने के लिए सरकार ने कर्मचारियों की तैनाती कर रखी है। लगातार आ रहे शवों को दफन करने के लिए उन्हें ओवर टाइम भी करना पड़ रहा है।
1418
यह तस्वीर इरान की है। इरान में कोरोना की वजह से अब तक 8281 लोगों की मौत हो चुकी है।
1518
कोरोना के कहर से कोई भी अछूता नहीं रह गया है। अपने के मौत पर कब्रिस्तान में दुखी एक महिला। जिससे यह साफ पता चलता है कि कोरोना के कहर की दास्तां को कभी भी नहीं भूला जा सकता।
1618
एक ओर जहां कोरोना का खौफ जारी है। जिसके वजह से लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहे हैं। इसके साथ ही मास्क भी लगा रहा है। वहीं, यूरोप के कई देशों में लोग बेखौफ है।
1718
इरान में एक ओर जहां कोरोना का कहर जारी है। वहीं, दूसरी और सरकार ने लॉकडाउन उठा लिया है। जिसके बाग लोग मस्ती करते हुए दिखाई दिए।
1818
ब्राजील में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद लोग बेखौफ हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।