Published : Sep 09, 2020, 07:39 AM ISTUpdated : Sep 11, 2020, 09:39 AM IST
वॉशिंगटन. 19 साल पहले 11 सितंबर के ही दिन अमेरिका में वह हमला हुआ था, जिसने पूरी दुनिया को दहला दिया था। 11 सितंबर, 2001 को न्यूयॉर्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के गगनचुंबी ट्विन टावर्स पर आतंकी संगठन अल-कायदा ने आत्मघाती हमला किया था। अल-कायदा के आतंकवादियों ने 4 हवाई जहाजों को हाईजैक कर लिया था। इनमें से दो हवाई जहाजों से आतंकवादियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स पर टक्कर मारी थी, जिसके बाद दोनों गगनचुंबी इमारतें धू-धू कर जलने लगी थीं और इसके बाद पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बन गया था। इन हमलों में 2974 लोग मारे गए और करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ। मारे गए लोगों में 70 देशों के नागरिक थे। आंतकवादियों ने तीसरे जहाज से अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के ठीक बाहर स्थित अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन की बिल्डिंग को टक्कर मारी थी, जबकि चौथा जहाज पेन्सिल्विनिया में क्रैश हो गया था। दुनिया के इतिहास में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जाता है। इस हमले के बाद अमेरिका ने अल-कायदा के खिलाफ कई अभियान शुरू किए। इस हमले की बरसी पर देखें कुछ तस्वीरें।
न्यूयॉर्क वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के पहले टावर के जल कर ध्वस्त हो जाने के बाद कुछ इस तरह धू-धू कर जल रहा था दूसरा टावर।
211
जब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का दूसरा टावर इस तरह जलने लगा।
311
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का टावर जल कर धुएं के बादल और राख में बदल में गया।
411
11 सितंबर की सुबह 8:46 बजे, अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट 11 वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के नॉर्थ टॉवर और दूसरी फ्लाइट 9:03 बजे साउथ टॉवर से टकराई।
511
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ध्वस्त होने के बाद हवाई जहाज से ली गई थी यह तस्वीर।
611
हमले में विमान में सवार यात्रियों सहित 2974 लोग मारे गए और करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ।
711
मरने वालों में 343 फायर विभाग और 60 पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। इसे अंजाम देने वाले 19 आतंकियों की भी इसमें मौत हुई।
811
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टावर्स के जल जाने के बाद में राख और धूल में नहाया वहां मौजूद एक शख्स।
911
टावर्स के जल कर बर्बाद हो जाने के बाद वहां मौजूद अमेरिका का राष्ट्रीय झंडा।
1011
9/11 हमले की बरसी पर नॉर्थ पूल पर हमले में मारे गए लोगों के मेमोरियल पर इन्सक्राइब्ड अपने हसबैंड के नाम को देख कर शोक जताती हुई।
1111
साल 2013 में 11/9 हमले में मारे गए लोगों की याद में लोगों ने 3,000 अमेरिकी राष्ट्रीय ध्वज लगा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।