कई तालिबानों को मारकर मरा ये पंजशीर का शेर, 20 साल से सुकून में थे चच्चा; फिर से उठाने पड़े हथियार

काबुल. Afghanistan से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से Taliban के हौसले बुलंद हैं, लेकिन अभी भी पंजशीर प्रांत उनके कब्जे में नहीं आ पाया है। यहां इस समय भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, पंजशीर घाटी को घेरने पहुंचे तालिबान लड़ाकों और नॉर्दन अलायंस के बीच भीषण युद्ध में 350 से ज्यादा तालिबानी लड़ाके मारे गए हैं। 40 से अधिक तालिबानियों को बंधक बना लिया गया है। अलायंस ने भारी तादाद में हथियार और अमेरिकी गाड़ियों पर कब्जा कर लिया है। twitter पर Panjshir_Province नाम से बने पेज के अनुसार, तालिबान लगातार यहां मुंह की खा रहा है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 1, 2021 10:13 AM IST / Updated: Sep 01 2021, 03:46 PM IST

110
कई तालिबानों को मारकर मरा ये पंजशीर का शेर, 20 साल से सुकून में थे चच्चा; फिर से उठाने पड़े हथियार

twitter पर Panjshir_Province पेज पर यह ये फोटो शेयर किए गए हैं। पहला फोटो नॉर्दन अलायंस के सैनिक वहीद खान की तौर पर पेश की गई है। इन्हें पंजशीर घाटी का पहला शहीद बताया गया है। दूसरी फोटो एक ऐसे बुजुर्ग की है, जिसने 20 साल बाद फिर से बंदूक उठाई है।

210

twitter पर Panjshir_Province पर यह तस्वीर शेयर करके बताया गया कि ये मोहम्मद असलम बाबा हैं। ये जब किशोर थे, तब सोवियत संघ के खिलाफ लड़ाई लड़ी। अब तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
 

310

मोहम्मद असलम बाबा के बारे में बताया कि ये पिछले 20 साल से पंजशीर घाटी में सुकून की जिंदगी गुजार रहे थे। लेकिन अब फिर से तालिबान के खिलाफ लड़ाई लड़ने बंदूक उठा ली है।

410

यह तस्वीर नॉर्दन अलांयस से की तरफ से तालिबान के खिलाफ लड़ाई के दौरान मारे गए वहीद खान की है। 
twitter पर Panjshir_Province पेज पर इन्हें पंजशीर का पहला शहीद बताकर प्रचारित किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि शुतुल जिले में इन्होंने कई तालिबानियों को मार गिराया था।

510

twitter पर Panjshir_Province पर शेयर इस तस्वीर पर लिखा गया कि कल रात, दुश्मन ने ख्वाक, पंजशीर में रेसिस्टेंस फ्रंट की चौकियों पर हमला किया, लेकिन जवाबी हमले में भाग गए।

610

twitter पर Panjshir_Province पेज पर नॉर्दन अलांयस के कई फोटो शेयर किए जा रहे हैं। इनमें कहा जा रहा है- हम तालिबान सैनिकों से लड़ने के लिए तैयार हैं। जिन्होंने पंजशिर में प्रवेश करने की हिम्मत की, वे अपने खून से इसकी कीमत चुकाएंगे।


(यह तस्वीर नॉर्दन अलांयस की ट्रेनिंग की है।)

710

twitter पर Panjshir_Province पेज पर अहमद मसूद की यह तस्वीर शेयर की गई है। इसमें लिखा गया कि अपमान भरी जिंदगी से बेहतर है मौत। दूसरी तस्वीर गुलबहार की है, जहां नॉर्दन अलांयस से मोर्चा संभाल रखा है।

810

परवान प्रांत के जबाल सराज जिले, बगलान प्रांत के अंदराब जिले और खवाक पंजशीर में भी लड़ाई हुई है। तालिबानी पंजशीर घाटी में घुसने की कोशिश रहे हैं, लेकिन विद्रोही लड़ाके उन्हें रोकने में कामयाब रहे हैं। बीती रात करीब 11 बजे पंजशीर के मुहाने पर गोलबहार इलाके में लड़ाई हुई है। नॉर्दन अलायंस को इस वक्त अहमद मसूद लीड कर रहे हैं।

(यह तस्वीर नॉर्दन अलांयस की ट्रेनिंग की है।)

910

पंजशीर में तालिबान और नॉर्दन अलायंस के बीच मंगलवार रात फिर जंग शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि तालिबान ने गोलबहार से पंजशीर को जोड़ने वाले पुल को उड़ा दिया है। भारी लड़ाई की वजह से पंजशीर को परवान प्रांत से जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई है।

(यह तस्वीर नॉर्दन अलांयस की ट्रेनिंग की है।)

1010

नॉर्दन अलायंस के सैनिक तालिबान का सामना करने पूरी तैयारी में है। तालिबान के लिए अब सिर्फ पंजशीर प्रांत जीतना बाकी है।
(यह तस्वीर नॉर्दन अलांयस की ट्रेनिंग की है।)

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos