ये गए हैं अंतिरक्ष में
जेयर्ड इसाकमैन: ये मिशन को लीड कर रहे हैं। 38 साल के इसाकमैन शिफ्ट4पेमेंट नामक पेमेंट कंपनी के फाउंडर और CEO हैं। इन्होंने महज 16 साल की उम्र में ही कंपनी स्थापित की थी। ये कम उम्र में ही अरबपति बन गए थे। इसाकमैन प्रोफेशनल पायलट हैं। ये अमेरिकी एयरफोर्स के पायलट्स को ट्रेनिंग देते हैं।
हेयली आर्केनो: 29 साल की हेयली कैंसर सर्वाइवर हैं। वे सबसे कम उम्र की अमेरिकी नागरिक हैं, जिन्हें स्पेस में जाने का मौका मिला है। वे हड्डियों के कैंसर से पीड़ित रही हैं। मिशन में वे मेडिकल ऑफिसर की जिम्मेदारी उठा रही हैं।
शॉन प्रोक्टर: प्रोक्टर एरिजोना के एक कॉलेज में जियोलॉजी की प्रोफेसर हैं। 51 साल के प्रोक्टर के पिता अपोलो मिशन के दौरान नासा के साथ जुड़े रहे हैं। प्रोक्टर भी नासा के स्पेस प्रोग्राम का हिस्सा रहे हैं।
क्रिस सेम्ब्रोस्की: क्रिस अमेरिकी एयरफोर्स में पायलट थे। उन्होंने इराक युद्ध लड़ा। 42 साल के क्रिस एयरोस्पेस और डिफेंस निर्माता कंपनी लॉकहीड मार्टिन के साथ काम करते हैं।