बामियां के रहने वालों की रुचि बौद्ध धर्म में थी। यहां करीब 10 विहार थे। इनमें 100 भिक्षु रहते थे। नगर के उत्तर-पूर्व में पहाड़ी की ढाल पर कोई 140-150 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा थी। यहां से 2 मील की दूरी पर एक विहार में बुद्ध की महापरिनिर्वाण दशा में एक बड़ी मूर्ति थी। युवान् च्वां के कथनानुसार दक्षिण पश्चिम में 34 मील की दूरी पर एक बौद्ध संघाराम था, जहां बुद्ध का एक दांत सुरक्षित रखा था।
यह तस्वीर वर्ष, 2020 की है। इसमें बामियां स्थित बुद्ध प्रतिमा के सामने बच्चे क्रिकेट खेलते हुए।