पंजशीर में नरसंहार पर उतरा Taliban, घर छोड़ भाग रहे लोग, सच दिखाने पर Journalist के साथ किया Shocking

काबुल. Afghanistan में Taliban की सरकार बनने के बाद नागरिकों का विद्रोह तेज होता जा रहा है। सरकार में महिलाओं की भागीदारी नहीं होने को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, अब तक पूरी तरह पंजशीर प्रांत नहीं नहीं जीत पाने का गुस्सा तालिबान वहां के लोगों पर निकाल रहा है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि यहां तालिबान नरसंहार पर उतर आया है। यहां की एक पूर्व जर्नलिस्ट(Former ToloNews reporter) अनीशा शहीद(Anisa shaheed) के घर पर तालिबानियों ने कब्जा कर लिया है। वहीं,नेशनल रेजिस्टेंस फोर्स(NRF)को लीड कर रहे अहमद मसूद ने एक tweet किया है। इसमें लिखा है कि क्या आप अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत में हो रहे नरसंहार के बारे में जानते हैं ? कृपया उनकी(पंजशीर के लोगों की) मदद करें।

Asianet News Hindi | Published : Sep 11, 2021 8:37 AM IST / Updated: Sep 11 2021, 02:40 PM IST

15
पंजशीर में नरसंहार पर उतरा Taliban, घर छोड़ भाग रहे लोग, सच दिखाने पर Journalist के साथ किया Shocking

यह तस्वीर ToloNews की पूर्व जर्नलिस्ट अनीशा शहीद(Anisa shaheed) और उनके घर की है। तालिबान ने उनके घर को तोड़ दिया। उन पर तालिबान के खिलाफ लिखने का आरोप है। अनीशा ने tweet करके कहा-उन्होंने(तालिबान) मुझ पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। यह हमारा घर है, जो माता-पिता के हाथों से बना है। काफी पसीने और मशक्कत बाद इसे बनाया गया था। लेकिन तालिबान ने ताला तोड़कर अपना डेरा डाल दिया। यह घर एक नागरिक का है, मेरे पिता रेड क्रॉस कर्मचारी थे। धिक्कार है, तुम झूठे हो।

25

यह तस्वीर लंदन में तालिबान के खिलाफ भूख हड़ताल(hunger strike) पर बैठीं तीन अफगानी लड़कियों की है। उनकी मांग है कि तालिबान अफगानिस्तान; विशेषतौर पर पंजशीर प्रांत में नरसंहार बंद करे।

यह भी पढ़ें-Picture बाकी है: गांव-गांव विरोधियों को ढूंढकर उतारा जा रहा मौत के घाट; ऐसे चलेगी Taliban की सरकार

35

नेशनल रेजिस्टेंस फोर्स (NRF)के सपोर्ट में चल रहे Panjshir_ Province ने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि तालिबान यहां के नागरिकों को मार रहा है। पंजशीर के आने-जाने के रास्ते कब्जे में ले लिए हैं। पंजशीर में कोई दवा या भोजन नहीं है।

बता दें खबरें आ रही हैं कि पंजशीर में तालिबान ने लोगों के घरों पर कब्जा करके अपने सैन्य ठिकानें बना लिए हैं, जबकि दावा यह करते हैं कि वे नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

45

Panjshir_ Province ने twitter पर यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि आजादी के लिए वे लड़ रहे हैं।  NRF के लड़ाके पहाड़ों पर चढ़कर तालिबान का मुकाबला कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-9/11 की बरसी पर शपथग्रहण की खबरों को अफवाह बताने वाले Taliban का झूठ आया सामने; लगातार फैला रहा Fake News

55

Taliban सरकार के खिलाफ सिर्फ अफगानिस्तान में नहीं, दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। यह तस्वीर शुक्रवार को नई दिल्ली में रह रहे अफगानियों ने प्रदर्शन किया। वे पंजशीर में लड़ाई लड़ रहे नेशनल रेजिस्टेंस फोर्स(NRF) के लीडर अहमद मसूद का भी समर्थन करते दिखे। प्रदर्शन में बच्चे भी शामिल हुए। प्रदर्शन में पाकिस्तान की भूमिका को भी धिक्कारा गया।

यह भी पढ़ें-9/11 की बरसी: taliban ने बताया अमेरिका को हारा हुआ देश, एक वीडियो Tweet करके बताई 20 साल की कहानी

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos