10 हजार ऊंटों को मारने के लिए भेजे हेलिकॉप्टर, सरकार ने कहा, ये ज्यादा पानी पीते हैं, गोली मार दो

Published : Jan 08, 2020, 01:00 PM IST

सिडनी. ऑस्ट्रेलिया प्रशासन हजारो ऊंटों को मारने के लिए पांच दिन का कैंपेन चला रहा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में जंगलों में आग लगी है और प्रशासन का कहना है कि ऊंट सूखे वाले इलाके में ज्यादा पानी पीते हैं। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने पांच दिन में 10 हजार ऊंट मारने के लिए हेलिकॉप्टर भेजे हैं। 

PREV
15
10 हजार ऊंटों को मारने के लिए भेजे हेलिकॉप्टर, सरकार ने कहा, ये ज्यादा पानी पीते हैं, गोली मार दो
इसके अलावा ऊंटों को मारने के और भी कारण हैं। ऑस्ट्रेलिया प्रशासन के मुताबिक, ऊंट साल भर में एक टन मीथेन उत्सर्जित करते हैं। जो कार्बन डाईऑक्साइड के बराबर है। इतनी गैस चार लाख कारों से उत्सर्जित होती है।
25
ऑस्ट्रेलिया में ऊंटों की संख्या भी एक बड़ी समस्या है। ऊंट सूखे वाले इलाके में पानी पी जाते हैं। स्थानीय संगठन एपीवाई ने बताया कि दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में पानी की कमी होना ऊंटों का मुख्य कारण है।
35
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे सूखे के वक्त पानी को इकट्ठा करते हैं, लेकिन ऊंट इस पानी को पी जाते हैं। ये घर के आसपास घूमते हैं। हेलिकॉप्टर से शूटर ऊंटों को मारने का काम करेंगे। मध्य ऑस्ट्रेलिया में करीब 12 लाख ऊंट हैं।
45
ऊंट ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ा रहे हैं। यह जंगलों में आग का कारण है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में सितंबर से आग लगी हुई है। यहां अब तक करीब 50 करोड़ जानवरों की मर कर मौत हो चुकी है। आग में हजारों घर भी जल गए हैं। इस आग में 24 लोगों की मौत हो गई।
55

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories