कोरोना वायरस : लॉकडाउन के चलते नहीं हो पाई शादी, तो जोड़ा पहन दुल्हनों ने किया अनोखा विरोध

Published : Jul 07, 2020, 07:18 PM ISTUpdated : Jul 07, 2020, 07:20 PM IST

रोम. कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में है। अब तक इस महामारी से 5.41 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन और तमाम तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। हालांकि, कुछ देशों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रतिबंधों में छूट भी दी गई है। हालांकि, कोरोना के इस दौर में दुनियाभर में शादियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। तमाम लोगों की शादियां टल गईं तो तमाम लोगों ने बिना मेहमान और रिश्तेदारों के शादी की। इन प्रतिबंधों के खिलाफ कुछ दुल्हनों ने नए तरह से  विरोध प्रदर्शन किया।

PREV
110
कोरोना वायरस : लॉकडाउन के चलते नहीं हो पाई शादी, तो जोड़ा पहन दुल्हनों ने किया अनोखा विरोध

मामला इटली का है। यहां की राजनाधी रोम में कुछ दुल्हनों ने शादी के जोड़ों में विरोध प्रदर्शन किया। लड़कियों का कहना है कि प्रतिबंधों के चलते उनकी शादी में देरी हो रही है। 

210

लड़कियों के हाथ में प्लेकार्ड भी थे, इन पर लिखा था, हमें दोबारा जश्न मनाने की स्वतंत्रता दी जाए। 
 

310

प्लेकार्ड में लिखा था, शादियों के लिए चर्च के दरवाजे बंद हैं। सपनों को प्रतिबंधों द्वारा सीमित कर दिया गया है। 

410

दुल्हनों की मांग है कि उन्हें एक बार फिर बिना प्रतिबंधों के शादी करने की इजाजत मिले। 

510

ये लड़कियां रोम के ट्रेवी फाउंटेन के पास इकट्ठा हुईं। सभी ने दुल्हन का लिबास पहना था। 

610

इन लड़कियों ने विरोध के दौरान फोटोशूट भी कराया। 

710

बताया जा रहा है कि इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में 10-15 लड़कियां शामिल हुईं। 

810

इस प्रदर्शन को देखने बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे। 

910

इटली यूरोप में कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित देशों में है। यहां अब तक कोरोना वायरस के 2.41 लाख केस सामने आ चुके हैं। 

1010

इटली में कोरोना से 34869 लोगों की मौत हुई है। 

Recommended Stories