चांगक्विंग, गुआंगसी, झुआंग, यांगशुओ, हुनान, गुईझोउ, क्वांगतोंग, फूच्येन और चच्यांग में 1300 से ज्यादा घर बाढ़ और मिट्टी धंसने से गिर गए हैं। शुरुआती अनुमान के अनुसार 550 मिलियन यूएस डॉलर यानी 4161 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। गुआंगसी के दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ विशेष रूप से अधिक खतरनाक रही। यहां 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। कई लोग लापता हैं। हुनान प्रांत के उत्तर में 7 मारे गए हैं और यहां भी कई लोग लापता हैं।