अमेरिका में एक दिन में 759 मौतें
अमेरिका में मरने वालों की संख्या 91 हजार 981 हो गई है। जबकि अबतक 15 लाख 50 हजार 294 लोग कोरोना के शिकार हो चुका है। यहां ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3 लाख 56 हजार 383 है। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। यहां एक दिन में 759 लोगों ने जान गंवाई हैं। हालांकि, अब यहां हर दिन होने वाली मौतों में कमी आई है। वहीं, यहां संक्रमितों की संख्या 15 लाख से ज्यादा हो गई है।