कोरोना वायरस से अब तक हुईं 25 हजार मौतें, क्या सही आंकड़े छिपा रहा चीन?

वुहान. चीन में कोरोना वायरस से महामारी फैली हुई है। इस बीच चीन में लगातार बढ़ती मौतों की संख्या पर भी सवाल उठने लगे हैं। क्या चीन कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले लोगों का आंकड़ा छिपा रहा है? चीन की ही एक कंपनी की ओर से जारी किए गए आंकड़े से शक पैदा हुआ। एक रिपोर्ट में बताया गया कि, कोरोना वायरस से अब तक 25,000 के करीब मौत हो चुकी हैं। हालांकि बाद में कंपनी ने मौतों की संख्या घटाकर कुछ और लिख दी। 
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 6, 2020 9:41 AM IST / Updated: Feb 07 2020, 04:03 PM IST

17
कोरोना वायरस से अब तक हुईं 25 हजार मौतें, क्या सही आंकड़े छिपा रहा चीन?
न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक चीन में अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं सैकड़ों लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। इस बीमारी को लेकर लोगों के बीच डर है। भारत, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में भी इसके संक्रमण को लेकर सतर्कता बरती जा रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या सामने आई है।
27
Hubballiताइवान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की दूसरी सबसे बड़ी टेक कंपनी टेन्सेंट की ओर से शनिवार को वायरस से हुई अब तक की मौत के आंकड़े जारी किए गए। इसमें करीब 24,589 मौतों की बात कही गई थी। यही नहीं इससे प्रभावित लोगों का आंकड़ा 1,54,023 बताया गया था। यह आंकड़ा शनिवार (1 फरवरी) को जारी किया गया था, ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते 4 दिनों में यह कितना बढ़ गया होगा।
37
टेन्सेंट की रिपोर्ट के बाद पर मौतों की संख्या देख हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर लोग मौतों पर सवाल उठाने लगे और चीनी सरकार पर सही आकड़े छिपाने के आरोप लगे। हालांकि कंपनी ने कुछ देर बाद ही अपने ‘सिचुएशन ट्रैकर’ पेज को अपडेट करते हुए आंकड़ा सरकार की ओर से जारी डिटेल के अनुसार ही कर दिया।
47
पर तब तक कंपनी के पुराने डाटा का स्क्रीनशॉट लिया जा चुका था। फिलहाल यह आंकड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि सच उजागर करने की गलती पता चलने पर टेन्सेंट ने अपने पेज पर सरकारी जानकारी ही जारी की है। नए आंकड़े में कंपनी ने 14,446 लोगों के प्रभावित होने और 304 मौतों की बात कही।
57
सरकारी आंकड़ों से अलग आंकड़ा सिर्फ टेन्सेंट ने ही जारी नहीं किया है बल्कि कई अन्य साइट्स पर भी संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या 79,808 बताई जा रही है। यह आंकड़ा भी सरकार की ओर से दी जा रही आधिकारिक जानकारी से तीन गुना तक अधिक है।
67
वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई ने चीन में कोरोनावायरस से हुई मौत की संख्या मात्र 425 ही बताई है। इसके अलावा 20,438 संक्रमित लोग बताए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि, 5,072 नए गंभीर मामले दर्ज किए गए और 492 नए मरीजों को भर्ती करवाया। इस रिपोर्ट में मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई।
77
बहरहाल मामला ये है कि, कई रिपोर्ट्स में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी पर मेडिकल कंपनियों पर आंकड़े छिपाने का दवाब बनाने का आरोप लग रहा है। यही नहीं मेडिकल सर्विस देने वाली संस्थाओं पर भी सरकार नियंत्रण कस रही है कि वे सही जानकारी न दें।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos