दुनियाभर में कोरोना: 53000 की जान गई, 1 दिन में मौत के मामले में फ्रांस ने इटली अमेरिका को पीछे छोड़ा

वॉशिंगटन. दुनिया के 200 से ज्यादा देशों पर कोरोना का कहर जारी है। 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं, 53 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में संक्रमण और मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 968 लोगों की जान गई है। अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए अमेरिका ने 1 लाख बॉडी बैग का ऑर्डर दे दिया है। कुल 2.45 लाख लोग संक्रमित हैं। उधर, इटली में अब तक 13,915 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। एक दिन की मौत के मामले में फ्रांस ने इटली अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां पिछले 24 घंटे में 1355 लोगों की मौत हुई।
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 3, 2020 3:30 AM IST

110
दुनियाभर में कोरोना: 53000 की जान गई, 1 दिन में मौत के मामले में फ्रांस ने इटली अमेरिका को पीछे छोड़ा
अमेरिका में वायरस का सामना कर रही मेडिकल टीम और सरकार ने कोरोना से 2.5 लाख मौतों का अनुमान लगाया है। अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क है। यहां अब तक 2538 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 93 हजार लोग संक्रमित हैं।
210
उधर, अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित केस इटली में हैं। यहां अब तक 1.15 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 13915 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा दुनिया में किसी भी देश में मरने वालों की संख्या में सबसे ज्यादा है। इटली में 24 घंटे में 4600 नए केस सामने आए, जबकि 760 लोगों की जान गई।
310
स्पेन में भी मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। यहां अब तक 10 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1.12 लाख संक्रमण के केस पाए गए हैं। स्पेन में पिछले 24 घंटे में 961 लोगों की मौत हुई है।
410
चीन में स्थिति काबू में नजर आ रही है। यहां पिछले 24 घंटे में 31 नए केस सामने आए। वहीं, 4 लोगों की मौत हुई है। चीन में अब तक संक्रमण के 81620 केस सामने आए हैं। वहीं, 3322 लोगों की मौत हुई है।
510
फ्रांस में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 5300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में संक्रमण के 59105 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 1355 लोगों की मौत हुई है।
610
ईरान में भी महामारी से हाल बदतर होते जा रहे हैं। यहां अब तक 50 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं अब तक 3160 लोगों की मौत हो चुकी है।
710
ब्रिटेन में भी कोराना से हाहाकार मचा है। यहां अब तक 2921 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, संक्रमण के 33 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
810
नीदरलैंड में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में संक्रमण के 14 हजार 697 मामले सामने आए हैं।
910
जर्मनी में भी कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 1 हजार के पार हो गई है। यहां अब तक 84 हजार से ज्यादा संक्रमण के केस सामने आए हैं। जबकि 1107 लोगों की मौत हो चुकी है।
1010
जर्मनी के बाद बेल्जियम सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से है। यहां अब तक संक्रमण के 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 1 हजार 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos