वतन वापसी: पति के शव के साथ भरी उड़ान, 25 दिन पहले हुई थी मौत, कहा-इन्हें घर ले जाने के लिए जिंदा हूं

दुबई. वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे नागरिकों को भारत लाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को यूएई से दो फ्लाइटों ने चेन्नई के लिए उड़ान भरी। इनमें से एक फ्लाइट में एक महिला ने अपने पति के शव के साथ भारत के लिए उड़ान भरी। इस फ्लाइट में कुछ ऐसे लोग भी थे, जो अपनी नौकरी खो चुके हैं। मोदी सरकार वंदे भारत मिशन के तहत एक हफ्ते में अमेरिका, यूएई, ब्रिटेन, बांग्लादेश, कुवैत समेत तमाम देशों से 64 फ्लाइटों के जरिए 14 हजार नागरिकों को वापस ला रही है।

Asianet News Hindi | Published : May 9, 2020 1:59 PM IST / Updated: May 10 2020, 12:05 PM IST

18
वतन वापसी: पति के शव के साथ भरी उड़ान, 25 दिन पहले हुई थी मौत, कहा-इन्हें घर ले जाने के लिए जिंदा हूं

एयरइंडिया की फ्लाइट आईएक्स 540 में कोल्लमल वी (29)  भी थीं। उनके पति एलएम कुमार का शव कार्गो में था। कुमार आरएके क्रेमिक्स में सीनियर क्वालिटी कंट्रोल अफसर थे। उनकी मौत 13 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी। (फोटो- कोल्लमल अपने पति कुमार के साथ)

28

कोल्लमल ने बताया, उनके पति हर दिन की तरह ब्रेकफास्ट के बाद दफ्तर जाते थे। करीब सुबह 10 बजे कुछ लोगों ने बताया कि वे अस्पताल में हैं। वे लोग उन्हें अस्पताल ले गए। लेकिन मुझे मिलने की अनुमति नहीं मिली। शाम को बताया गया कि वे जिंदा नहीं हैं। 

38

तीन साल पहले हुई थी शादी
कोल्लमल और कुमार की शादी तीन साल पहले हुई थी। कोल्लमल पिछले 2 साल से अपने पति के साथ रह रही थीं। कोल्लमल कहती हैं कि वे उसके लिए सब कुछ थे। उसके पति उसका बच्चों की तरह ख्याल रखते थे। मैं जिंदा हूं क्यों कि मुझे अपने पति को घर ले जाना है। 

48

कोल्लमल कहती हैं कि उन्होंने कभी अकेले यात्रा नहीं की। लेकिन उनके पति अब उन्हें अकेले छोड़कर चले गए। मैं पहली बार अकेले यात्रा कर रही हूं।  

58

300 लोग वापस आए
उनके अलावा विमान में 200 मजदूर, 37 प्रेग्नेंट महिलाएं और कुछ बच्चे और 42 अन्य जिन्हें मेडिकल समस्याएं थी, वे लोग चेन्नई की फ्लाइटों से दुबई से रवाना हुए, दोनों फ्लाइटों में 300 लोग वापस आए।
 

68

वसुदेवन और मीना को खुशी का इंतजार
जहां कोल्लमल दुख के साथ अपने घर लौटीं। वहीं, दूसरी ओर वसुदेवन और मीना भी इसी फ्लाइट से वापस भारत लौटीं। उन्हें अपने आने वाले बच्चे की खुशी है। यह उनका पहला बच्चा होगा। (फोटो- वसुदेवन और मीना )

78

फ्लाइटों में रखी जा रही विशेष सावधानी
जो लोग विशेष फ्लाइटों से भारत आ रहे हैं वे लोग भी सावधानी बरत रहे हैं। यहां लोग पीपीई शूट पहन कर नजर आ रहे हैं। वहीं, फ्लाइटों में भी विशेष सावधानी रखी जा रही है। सीटों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा फ्लाइट में सिर्फ 200-300 लोगों को ही बैठाया जा रहा है।
 

88

वंदे भारत मिशन के तहत कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है। इसके तहत सरकार ने पहले हफ्ते में 64 फ्लाइटें चलाई हैं। ये फ्लाइटें अमेरिका, कुवैत, फिलीपींस, बांग्लादेश, ब्रिटेन, सऊदी अरब, मलेशिया और संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) से करीब 14,800 लोगों को भारत लाएंगी। फ्लाइटें देश के अलग अलग एयरपोर्टों पर पहुंच रही हैं।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos