पिता के अंतिम संस्कार में आई थी बेटी, लेकिन 3 दिन तक उसके साथ होता रहा बलात्कार, चौंकाने वाली है पूरी कहानी

Published : Jul 02, 2021, 09:39 AM IST

लाहौर. 26 साल की एक लड़की अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ब्रिटेन से पाकिस्तान गई। लेकिन वहां उसके साथ हो हुआ, वो बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला है। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके पिता के दोस्त के बेटे ने तीन दिन तक उसके साथ बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया।  

PREV
15
पिता के अंतिम संस्कार में आई थी बेटी, लेकिन 3 दिन तक उसके साथ होता रहा बलात्कार, चौंकाने वाली है पूरी कहानी

लड़की ने कहा कि वो अपने पिता के दोस्त सईद तकवीन एहसान के घर पर रुकी हुई थी। ये लाहौर में है। इसी दौरान पिता के दोस्त के बेटे ने उसपर हमला किया।
 

25

लड़की ने आरोप लगाया कि लड़का जबरदस्ती उसके बेडरूम में घुस गया। फिर तीन दिन तक बलात्कार किया। शिकायत के बाद लाहौर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। लड़की ने बताया कि वह 6 महीने पहले ब्रिटेन से पाकिस्तान लौटी है। 
 

35

लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे घर में ही बंद करके रखता था। उसे चोट लगी, लेकिन वह हॉस्पिटल तक जाने नहीं देता था। 
 

45

लड़की ने कहा कि उसकी सौतेली मां ने उसे अपने घर में ठहराने से मना कर दिया था। इसलिए वह लाहौर में अपने पिता के दोस्त के घर रुकी। यहीं पर अहसान के बेटे ने जबरदस्ती उसके बेडरूम में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया और उसका यौन उत्पीड़न किया।


 

55

तीन दिनों तक गाली-गलौज के बाद मंगलवार को लड़की ने पुलिस को फोन कर पूरी कहानी बताई। पिछले साल पाकिस्तान में बलात्कार के दोषियों के लिए कानून बना था कि अगर बलात्कार का दोषी पाया जाता है तो उसे रासायनिक कैमिकल का सामना करना होगा। पाकिस्तान में पिछले छह सालों में 22000 से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं।
 

Recommended Stories