MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Bangladesh New Government: भारत के लिए गुड न्यूज या वॉर्निंग सिग्नल?

Bangladesh New Government: भारत के लिए गुड न्यूज या वॉर्निंग सिग्नल?

Bangladesh New Government Impact on India: बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक बदलाव हो गया है। आम चुनाव में BNP ने शानदार जीत दर्ज की है। 20 साल बाद सत्ता में वापसी की है। अब सबकी है कि नई सरकार बनने के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में क्या बदलाव आएगा?

2 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 13 2026, 10:12 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Getty

बांग्लादेश की राजनीति में क्या बदला?

चुनाव में BNP को साफ बहुमत मिला है। लंबे समय तक सत्ता में रहीं शेख हसीना (Sheikh Hasina) की पार्टी इस बार मैदान में नहीं थी। ऐसे में सत्ता का पूरा संतुलन बदल गया। अब पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे और BNP चीफ तारिक रहमान (Tarique Rahman) के प्रधानमंत्री बनने की चर्चा तेज है। वे लंबे समय तक देश से बाहर रहे, लेकिन वापसी के बाद पार्टी को मजबूत किया और अब सरकार बनाने की स्थिति में हैं।

25
Image Credit : X

बांग्लादेश सत्ता बदलने से भारत पर असर

  • विदेश मामलों के एक्सपर्ट्स के अनुसार, भारत और बांग्लादेश सिर्फ पड़ोसी नहीं, बल्कि व्यापार, सुरक्षा और सीमा जैसे कई मुद्दों पर जुड़े हुए हैं। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा में बांग्लादेश की भूमिका अहम रहती है। अगर नई सरकार सहयोग जारी रखती है तो भारत के लिए राहत होगी।
  • दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ रहा है। रेल, सड़क और जलमार्ग से जुड़ाव मजबूत हुआ है। नई सरकार इन समझौतों को जारी रखती है या नए नियम बनाती है, यह देखना अहम होगा।
  • एक्सपर्ट्स के अनुसार, दक्षिण एशिया में चीन का प्रभाव बढ़ रहा है। भारत चाहेगा कि बांग्लादेश संतुलन बनाए रखे और रिश्ते खराब न हों।

Related Articles

Related image1
Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS
Related image2
Bangladesh Election 2026: BNP की बड़ी जीत और तारिक रहमान का PM बनने का रास्ता साफ
35
Image Credit : X

बांग्लादेश में सरकार बदलने से भारत के लिए गुड न्यूज क्यों हो सकती है?

जानकारों के अनुसार, नई सरकार खुद को विकास और पर्यावरण पर फोकस करने वाली बता रही है। अगर वह पुराने समझौते जारी रखती है, तो रिश्तों में स्थिरता बनी रह सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि संतुलित विदेश नीति भारत के लिए सकारात्मक संकेत हो सकती है।

45
Image Credit : X

बांग्लादेश में सरकार बदलना भारत के लिए वॉर्निंग सिग्नल क्यों?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि नई नेतृत्व टीम का पुराना राजनीतिक इतिहास विवादों से जुड़ा रहा है। अगर विदेश नीति में बड़ा बदलाव हुआ, तो असर सीधे भारत पर पड़ सकता है। सीमा और सुरक्षा से जुड़े फैसले संवेदनशील हो सकते हैं। अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। नई सरकार के शुरुआती फैसले ही असली दिशा तय करेंगे। भारत भी हालात पर नजर रखे हुए है।

55
Image Credit : Getty

बांग्लादेश चुनाव 2026 रिजल्ट

बांग्लादेश में गुरुवार, 12 फरवरी को हुए आम चुनाव में BNP को बड़ी जीत मिली है। पार्टी को 299 सीटों में से 209 पर जीत मिली है। बहुमत के लिए सिर्फ 150 सीटों की जरूरत थी। बांग्लादेश में 20 साल बाद बीएनपी सरकार बन रही है। साल 2008 से लेकर 2024 तक शेख हसीना की आवामी लीग का ही दबदबा रहा था।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
बांग्लादेश

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस
Recommended image2
रिश्तों का सबसे खौफनाक सौदा! 14 करोड़ की डील के लिए मां ने बिजनेसमैन बेटे की दी 12 लाख की सुपारी
Recommended image3
UP News: ब्रह्मोस संग CM योगी का हार्ड पावर विजन, नए उत्तर प्रदेश की बढ़ती ताकत
Recommended image4
कौन हैं कथावाचक उत्तम स्वामी, लगा रेप का आरोप, कई मुख्यमंत्रियों के हैं गुरू?
Recommended image5
UP में दिल्ली जैसा हादसा, गड्ढे में गिरा बाइक सवार, 12 घंटे बाद मौत
Related Stories
Recommended image1
Bangladesh: यूपी से छोटा, फिर भी 8वां सबसे ज्यादा आबादी वाला देश, जानिए बांग्लादेश के 7 दिलचस्प FACTS
Recommended image2
Bangladesh Election 2026: BNP की बड़ी जीत और तारिक रहमान का PM बनने का रास्ता साफ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved