Dubai Expo 2020: किसी अजूबी दुनिया जैसा फील कर रहे बच्चे; जब Welcome करता है ऑप्टी रोबोट

Published : Oct 14, 2021, 11:05 AM IST

दुबई. दुनिया में टेक्नोलॉजी किस स्तर(level) तक पहुंच गई है, अगर इसे करीब से देखना है, तो दुबई में चल रहे दुबई एक्सपो 2020(Dubai Expo 2020) में एक बार आएं। यह एक्सपो 1 अक्टूबर, 2021 से शुरू हुआ है, जो 31 मार्च, 2022 तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी बेस्ट एक्सपो माना जा रहा है। इसमें दुनियाभर की दिग्गज कंपनियो के प्रोडक्ट्स के साथ साथ नई तकनीक और इनोवेशन देखने को मिल रहा है। यहां 190 से ज्यादा देश शामिल हुए हैं। सभी के अलग पैवेलियन बनाए गए हैं। (फोटो क्रेडिट: twitter)

PREV
16
Dubai Expo 2020: किसी अजूबी दुनिया जैसा फील कर रहे बच्चे; जब Welcome करता है ऑप्टी रोबोट

दुबई एक्सपो -2020 बच्चों के लिए तो जैसे किसी अजूबी दुनिया से कम नहीं है। यहां अब तक 4 लाख से अधिक लोग आ चुके हैं। एक्सपो में भविष्य की दुनिया की झलक दिखती है। एक्सपो के गेट पर ऑप्टी नामक रोबोट लोगों का स्वागत करता है। जब वो बच्चों से हाथ मिलाता है, तो बच्चे खिलखिला पड़ते हैं। यह लोगों का गाइड भी बनता है।

26

दुबई एक्सपो -2020 के जरिये लोगों को एक्सट्रीम टेक्नोलॉजी से अवगत कराया जा रहा है। यानी आने वाली दुनिया में टेक्नोलॉजी किस लेवल पर पहुंचने वाली है, इस एक्सपो के जरिये आप अच्छे से समझ सकते हैं।

36

एक्सपो में दुनिया दुनिया की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड का पवेलियन भी लगाया गया है। इसके अलावा और भी कई नामी कंपनियां आई हैं। यहां ऐसे रोबोट भी हैं, जो लोगों के दिमाग को पढ़ सकते हैं।

46

दुबई एक्सपो में इस बार भारत भी शामिल हुआ है। बता दें कि यह आयोजन पिछले साल होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे टालना पड़ा था।

56

दुबई एक्सपो 2020 को ओलंपिक के बाद दुनिया का सबसे बड़ा ईवेंट कहा जा रहा है। इसमें 80 करोड़ लोगों के पहुंचने की संभावना है। यहां व्यवस्था बनाने 50 लाख वॉलिंटियर्स तैनात किए गए हैं।

66

दुबई एक्सपो 2020 में रोज 60 लाइव ईवेंट्स हो रहे हैं। दुबई एक्सपो 2020 की जिम्मेदारी 46000 ऑर्गेनाइजेशन संभाल रही हैं। पूरा एक्सपो करीब 110 हेक्टेयर में तैयार किया गया है।

Recommended Stories