पंजशीर में भीषण युद्ध के बीच अफगान लड़ाके शेयर कर रहे कविताएं, सम्मान के लिए Taliban से लड़ते रहेंगे

Published : Sep 02, 2021, 11:14 AM IST

काबुल. Afghanistan से अमेरिकी सेना की 'घर वापसी' के बाद Taliban का अब एक ही लक्ष्य रह गया है। वो है, पंजशीर प्रांत(Panjshir Province) को जीतना। यहां अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद और अफगानिस्तान के स्वयं घोषित केयरटेकर राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह  (Amrullah Saleh) के मुजाहिदीन लड़ाके तालिबान को लोहे के चने चबवा रहे हैं। Panjshir_Province नाम से twitter पर एक पेज बनाया गया है, जिस पर समय-समय पर अपडेट जानकारी दी जा रही है। इस पेज कविताओं के जरिये भी अपना जोश जाहिर किया जा रहा है।  

PREV
16
पंजशीर में भीषण युद्ध के बीच अफगान लड़ाके शेयर कर रहे कविताएं, सम्मान के लिए Taliban से लड़ते रहेंगे

Panjshir_Province नाम से twitter पेज पर शेयर इस तस्वीर में अहमद शाह मसूद(दिवंगत) और उनके बेटे अहमद मसूद दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उर्दू में एक कविता शेयर की गई है।

क्या सिरदर्द है
कितने ऊंचे लोग हैं
वह धूल रास्ता था
मेरा सम्मान

यह कविता कहार असी(Qahar Asi) की है, जो अफगानिस्तान में एक उल्लेखनीय आधुनिक कवि और कृषक थे।

26

twitter के  Panjshir_Province पेज पर इस तस्वीर के साथ अंग्रेजी में एक कविता शेयर की गई है।

The guns are loaded 
The hunters are patient 
Tonight the moon is lighting 
We can see the enemy if they move 
We hunt them down 
We made a promise to our people, we kill the enemy ... we kill them all

यानी
बंदूकें भरी हुई हैं
शिकारी धैर्यवान हैं
आज रात चांद चमक रहा है
हम दुश्मन को देख सकते हैं अगर वे चलते हैं
हम उनका शिकार करते हैं
हमने अपने लोगों से वादा किया था, हम दुश्मन को मारेंगे ... हम उन सभी को मारेंगे।

36

यह तस्वीर पंजशीर प्रांत के दारा जिले की है। यहां राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा(national resistance front) के युवकों का एक समूह खवाक जिले में अपने साथियों के समर्थन के लिए जाते दिखाई दे रहा है।

46

इस बीच अफगानिस्तान छोड़ने के बाद अमेरिकी सेना के जनरल मार्क मिल्ले ने तालिबान को एक क्रूर संगठन बताया है। उन्होंने दो टूक कहा कि तालिबान बदलेगा या नहीं, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

यह तस्वीर तालिबान के खिलाफ पंजशीर में जुटे अफगानी सैनिको की है।
(फोटो क्रेडिट- Ahmad Shel Arman/AFP)

56

अमेरिकी सेना के जनरल मार्क मिल्ले ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि अमेरिका भविष्य में तालिबान का सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि अभी उनका फोकस ISIS-K पर है।

यह तस्वीर तालिबान के खिलाफ पंजशीर में जुटे अफगानी सैनिको की है।

(फोटो क्रेडिट- Ahmad Shel Arman/AFP)

66

पंजशीर में तालिबान के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार बैठे अफगानी सैनिक। तालिबान अब जल्द से जल्द पंजशीर पर कब्जा करना चाहता है।

(फोटो क्रेडिट- Ahmad Shel Arman/AFP)

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories