Published : Oct 21, 2021, 03:32 PM ISTUpdated : Oct 21, 2021, 03:37 PM IST
काठमांडु. नेपाल में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन(floods and landslides) की घटनाओं में 77 लोगों की मौत हो गई, जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय के मुताबिक, बाढ़ में कई घर बह गए। खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो गईं। नेपाल के 19 जिले बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सहायता देने का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय के अधिकारी दिल कुमार तमांग ने बताया कि सरकार मृतकों के परिवारों को करीब 1,27266 रुपये की राहत और घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी।
गृह मंत्रालय के अधिकारी दिल कुमार तमांग ने बताया कि भारत की सीमा से लगने वाले पूर्वी नेपाल के पांचथर जिले में 24, पड़ोसी इलाम में 13 और पश्चिमी नेपाल के डोटी में 12 लोगों की मौत हुई है। बाकी मरने वाले पश्चिमी हिस्से से हैं। कई जगहों पर रेस्क्यू टीम को पहुंचना भी मुश्किल हुआ।
26
हैरानी की बात यह है कि नेपाल में मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अचानक जलवायु परिवर्तन के कारण प्रकृति ने यह रौर्द्र रूप दिखा दिया। बाढ़ से बिजली ठप हो गई। सड़कें बह गईं। वहीं किसानों की फसल बर्बाद हो गई। बेशक अब बाढ़ का पानी उतरने लगा है, लेकिन जिंदगी को वापस पटरी पर आने में लंबा समय लग जाएगा। Photo Credit: REUTERS
36
इस बेमौसम भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से सुदुरपशिम प्रांत (Sudurpaschim Province) सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है यहां के कंचनपुर, कैलाली, डोटी, बैताडी, दादेलधुरा, बैताडी और बजहांग जिले अत्यधिक प्रभावित हैं। महाकाली, करनाली और सेती नदियों ने दशकों में सबसे अधिक जल प्रवाह दर्ज किया, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ। बाढ़ से लगभग 25000 से अधिक लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है।
(तस्वीर-प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा (Sher Bahadur Deuba) ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा किया।)
46
स्थानीय मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। नेपाल के पूर्वी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
56
इस समय खेतों में फसल खड़ी थी। भारी बारिश से पूरी फसल खराब हो गई। प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। चूंकि ठंड की शुरुआत हो गई है, ऐसे में दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
फोटो क्रेडिट-theannapurnaexpress.com
66
बाढ़ के कारण इस तरह घर बर्बाद हो गए। हजारों लोगों को राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है। नेपाल में बेमौसम भारी बारिश कई लोगों ने पहली बार देखी। फोटो क्रेडिट-Laxmi Gautam/TKP
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।