चीन के बाद इस देश पर कहर बनकर टूटा कोरोना, 24 घंटे में 475 लोगों की मौत, 2600 डॉक्टर भी संक्रमित

Published : Mar 19, 2020, 12:53 PM ISTUpdated : Mar 24, 2020, 04:54 PM IST

रोम. चीन के वुहान से निकला कोरोनावायरस अब 176 देशों तक फैल गया है। इस वायरस ने अब तक करीब 8700 लोगों की जान ले ली है। चीन के बाद इटली में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर है। यहां पिछले 24 घंटे में 475 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अगर यही हाल रहा तो इटली मौत के मामले में चीन को एक या दो दिन में पीछे छोड़ देगा।

PREV
114
चीन के बाद इस देश पर कहर बनकर टूटा कोरोना, 24 घंटे में 475 लोगों की मौत, 2600 डॉक्टर भी संक्रमित
चीन में अब तक कोरोना से 3245 लोगों की मौत हुई है। जबकि इटली में यह आंकड़ा 2978 तक पहुंच गया है। एक दिन में मौत के मामले में अब यह सबसे अधिक है।
214
इससे पहले भी इटली में मौत के आंकड़ों ने दुनिया का भर में हुई मौत का रिकॉर्ड तोड़ा था। उस दिन 368 लोगों की जान गई थी। दुनिया भर में कोरोना की वजह से 2 लाख लोग संक्रमित हैं।
314
इससे पहले 23 फरवरी को एक दिन में सबसे अधिक 150 लोगों की मौत का आंकड़ा चीन में दर्ज किया गया था। जिसके बाद चीन ने लोगों को जान बचाने के लिए काफी हद तक काम किया। (इटली में इस तरह बढ़ रहे मौत के मामले))
414
चीन में कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया है। यहां बुधवार को 8 लोगों की मौत हुई है। वहीं, इटली में सिर्फ एक दिन में 475 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इटली में सबसे ज्यादा प्रभावित लोम्बार्डी शहर है। यहां बुधवार को 319 लोगों की मौत हुई है।
514
लोम्बार्डी में पूरी तरह से लॉकडाउन है। इटली में करीब 6 करोड़ लोग घरों में कैद हैं। फिर भी मौतों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।
614
इटली में आधिकारिक तौर पर 20 फरवरी को पहले केस की पुष्टि हुई थी। यहां 28 दिनों में ही स्थिति बेहद खराब हो गई। लगातार बढ़ते मामलों के चलते इटली के लोम्बार्डी में अस्पतालों में जगह नहीं बची।
714
इटली में लॉकडाउन है और लोगों को सार्वजनिक जगहों पर एक दूसरे से 3 फुट की दूरी पर रहने को कहा गया है। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, रेस्तरां, सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया है।
814
यहां तक की मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस कम पड़ गई हैं। ICU में भी जगह नहीं बची। डॉक्टरों की कमी है। यहां तक की डॉक्टर अस्पतालों के बाहर मरीजों की जांच कर रहे हैं।
914
बढ़ती हुई मरीजों की संख्या को देखते हुए अस्थाई अस्पताल और आईसीयू सेंटर भी बनाए जा रहे हैं। (इटली के मिलान में तैयार होता आईसीयू))
1014
इटली में 35,713 केस संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से करीब 2900 मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर भी शामिल हैं। इटली में बड़ी संख्या में डॉक्टर्स कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
1114
इटली में हालात सुधरने के नाम नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यहां स्थिति आगे आने वाले समय में और बुरी हो सकती है।
1214
यूरोप में इटली के अलावा स्पेन में भी हालात कभी बिगड़ रहे हैं। यहां अब तक 598 लोगों की मौत हो चुकी है। 13700 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
1314
इटली में जिन जगहों पर कभी सैलानियों की भीड़ बनी रहती थी, वे आज सुनसान हैं। (सार्वजनिक जगह पर सैनिटाइजर का छिड़काव करता कर्मचारी।))
1414
परिवारिक सदस्य की मौत के बाद अंतिम संस्कार करते परिजन।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories