जानिए कौन हैं कमला हैरिस, जिन्हें अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद का बनाया गया दावेदार; भारत से है खास रिश्ता

Published : Aug 12, 2020, 01:51 PM IST

वॉशिंगटन. अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने से हैं। इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने बड़ा ऐलान किया। बिडेन ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुना है। कमला पहले राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों की दौड़ में थीं। 

PREV
18
जानिए कौन हैं कमला हैरिस, जिन्हें अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद का बनाया गया दावेदार; भारत से है खास रिश्ता

अमेरिका के इतिहास में पहली बार कोई अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनी हैं। अगर हैरिस उपराष्ट्रपति बनती हैं तो वे इस पद पर पहुंचने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी। साथ ही वे पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति होंगी।

28

हैरिस की मां थीं भारतीय
हैरिस की मां भारतीय और पिता अफ्रीकी हैं। हैरिस कैलिफोर्निया की सीनेटर हैं। कमला हैरिस की मां श्यामला गोपालन चेन्नई की रहने वाली थीं। श्यामला का निधन 2009 में हो गया था, वे कैंसर पर शोध कर रही थीं। वहीं, उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले थे। कमला और उनकी बहन माया के जन्म के बाद उनके माता पिता अलग हो गए थे। 

38

कौन हैं कमला हैरिस
कमला हैरिस ऑकलैंड में पली बढ़ीं। हावर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक करने के बाद उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की। हैरिस सैन फ्रांसिस्को में जिला अटॉर्नी भी रह चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने वकालत भी की। 

48

कमला 2017 में सांसद बनीं। वे सांसद बनने वाली दूसरी अश्वेत महिला थीं। सीनेटर के तौर पर वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की विरोधी भी मानी जाती हैं। हालांकि, विदेश नीति पर उन्होंने ट्रम्प का समर्थन भी किया है। 

58

कमला हैरिस ने 2019 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों की दौड़ में थीं। लेकिन जो बिडेन इसमें आगे निकल गए। अब बिडेन ने उन्हें उप-राष्ट्रपति पद के लिए अपना साथी चुना है। 

68

कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाए जाने पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और स्पीकर नैंसी पेलोसी ने खुशी जाहिर की है और उन्हें समर्थन दिया है। 

78

बराक ओबामा ने कमला को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कहा, यह देश के लिए अच्छा दिन है। उन्होंने अपना पूरा करियर देश के संविधान की रक्षा में बिताया है। 

88

कमला हैरिस की भारतीय और अफ्रीकी दोनों समुदाय में अच्छी पकड़ है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने एक आलेख लिखकर कहा था कि उन्हें अश्वेत होने पर गर्व है। साथ ही उन्होंने भारतीय संस्कृति की भी तारीफ की थी।

Recommended Stories