दुनिया में जारी है कोरोना का कहर, चीन में हुईं 3 हजार मौतें, 76 दिनों बाद हटा लॉकडाउन...आजाद हुए लोग

वुहान. चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना महामारी से अब चीन पूरी तरह उबर चुका है। वुहान शहर में 76 दिनों से जारी लॉकडाउन पूरी तरह से समाप्त हो गया है। कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद 23 जनवरी को शहर में लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, जिसके बाद से शहर की 11 मिलियन आबादी को घरों में कैद होकर रहने को मजबूर होना पड़ा था। वुहान कोरोना का केंद्र रहा है और इस शहर में घातक वायरस की वजह से 3300 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं। 82 हजार से ज्यादा लोग वुहान में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। ताजा सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते कुछ हफ्तों से शहर में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया।

Asianet News Hindi | Published : Apr 8, 2020 3:19 AM IST

119
दुनिया में जारी है कोरोना का कहर, चीन में हुईं 3 हजार मौतें, 76 दिनों बाद हटा लॉकडाउन...आजाद हुए लोग
चीन के वुहान शहर से लॉकडाउन हटने के बाद लोग आज से अपने ऑफिस और काम पर जाने लगे हैं। हालांकि एहतियात के तौर पर मास्क लगाए हुए हैं।
219
76 दिनों तक लागू लॉकडाउन के हटने के घरों में कैद लोगों में काफी उत्साह है। इन सब के बीच पुलिस सड़कों पर पेट्रोलिंग कर रही है।
319
कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने के बाद लोग अब अपने काम पर जाने लगे हैं।
419
वुहान शहर के रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़। 76 दिनों से घरों में कैद लोगों की जिंदगी अब पटरी पर लौटने लगी है।
519
चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस अभी दुनिया में तांडव मचा रहा है। दुनिया भर में 76 हजार से अधिका लोगों की मौत हो चुकी है।
619
लॉकडाउन समाप्त होने के बाद लोग अपने जरूरत के कामों के लिए घर से बाहर निकले। इस दौरान टोल प्लाजा की यह तस्वीर
719
लॉकडाउन समाप्त होने के बाद लोगों की जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। लोगों को घरों से बाहर निकलने, काम पर जाने और अन्य कामों के लिए इजाजत मिल गई है। जिसके बाद टोल प्लाजा पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार।
819
लॉकडाउन समाप्त होने के बाद लोगों में उत्साह है। चीन के वुहान में दिसंबर 2019 में शुरू हुए कोरोना के कहर से अभी फिलहाल दुनिया के 210 देशों को राहत नहीं है।
919
कोरोना वायरस का संक्रमण समाप्त होने के बाद चीन के वुहान में लागू 76 दिनों का लॉकडाउन समाप्त होने के बाद लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। वुहान शहर के एक एयरपोर्ट की तस्वीर।
1019
चीन से शुरू हुए कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 82 हजार से अधिक मौतें हुई हैं। जबकि 14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।
1119
76 दिनों के लॉकडाउन के दौरान वुहान के लोगों को घरों से बाहर निकलने की सख्त मनाही थी। इस दौरान केवल जरूरी कामों के लिए ही बाहर जान की अनुमति थी। शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया था।
1219
लॉकडाउन समाप्त होने के बाद लोगों की यात्राएं शुरू हो गई है। वुहान शहर के एक रेलवे स्टेशन की तस्वीर।
1319
लॉकडाउन की समाप्ति से पहले शहर के उच्चाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट्स का दौरा किया और यह सुनिश्चित किया कि शहर लॉकडाउन की समाप्ति के लिए पूरी तरह से तैयार है। चीन में चलने वाली हाईस्पीड ट्रेनें एक बार फिर रफ्तार भरने के लिए तैयार हैं।
1419
कोरोना के कहर से वुहान शहर सबसे ज्यादा प्रभावित था। वुहान शहर 1 दिन के मासूम से लेकर 80 साल के बुजुर्ग तक सब कोरोना के संक्रमण के शिकार थे। लोगों ने कोरोना के इस संक्रमण पर जीत हासिल कर ली है।
1519
वुहान शहर में लॉकडाउन समाप्त होने के बाद जश्न और उत्साह का माहौल है।
1619
76 दिनों से जारी लॉकडाउन के बाद 11 मिलियन आबादी घरों में कैद की थी। किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं थी। संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए सरकार ने 23 जनवरी को लॉकडाउन लागू किया था।
1719
लॉकडाउन समाप्त होने के बाद स्कूल-कॉलेज, मॉल, सिनेमा हॉल सब फिर से खुल गए हैं। 76 दिनों से रेगिस्तान बन चुके शहर में अब लोग दिखने लगे हैं।
1819
लॉकडाउन की समाप्ति पर वुहान शहर में यांग्त्जी नदी के किनारे जश्न का आयोजन किया गया। इस दौरान एनिमेटेड इमेजेस की मदद से स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना के मरीजों की तस्वीरें उकेरी गईं। साथ ही वुहान को एक हीरोइक सिटी के तौर पर दर्शाया गया। लोग इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए।
1919
चीन के वुहान शहर से लॉकडाउन समाप्त होने के बाद आयोजित जश्न कार्यक्रम की यह तस्वीर
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos