इस देश में लॉकडाउन के बाद लोग लूट रहे शराब की दुकानें, महिलाओं पर अत्याचार के मामले भी बढ़े

Published : Apr 14, 2020, 07:41 PM ISTUpdated : Apr 14, 2020, 08:12 PM IST

जोहान्सबर्ग. दुनिया के 200 से ज्यादा देशों पर कोरोना का कहर जारी है। अब तक 1.2  लाख लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कई देशों ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसी तरह से दक्षिण अफ्रीका में भी कोरोना को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन यहां लॉकडाउन के चलते कुछ अलग तरह की मुसीबतें पैदा हो गई हैं। यहां हाल ही में एक शख्स के घर पर बीयर मिलने के बाद उसे अधिकारियों ने बुरी तरह पीटा, इसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, कई जगह खाने को लेकर भी हिंसक झड़पें सामने आई हैं। 

PREV
112
इस देश में लॉकडाउन के बाद लोग लूट रहे शराब की दुकानें, महिलाओं पर अत्याचार के मामले भी बढ़े
द अफ्रीका में पांच हफ्तों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इसके चलते यहां संक्रमण के मामलों में कमी आई है। साथ ही अपराध भी कम हुआ है। लेकिन यहां कुछ हिंसक झड़पें भी देखने को मिलीं। (फोटो- यहां जोहान्सबर्ग में जब एक संस्था खाना बांटने पहुंची तो अपना नाम लिस्ट में ना पाकर शख्स लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गया। )
212
द अफ्रीका में लॉकडाउन के ऐलान के बाद करीब 5.7 करोड़ लोग घर में कैद हो गए। यहां सिर्फ मेडिकल और राशन की ही कुछ दुकानों को छूट दी गई है। वहीं, अप्रैल के आखिर तक शराब और सिगरेट की ब्रिकी पर भी रोक लगा दी गई है। 
 
312
इसके चलते अफ्रीका के कई शहरों से शराब की दुकानों को लूटने की भी घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस पर भी मारपीट के आरोप लग रहे हैं।
412
 यहां आरोप है कि राजधानी जोहान्सबर्ग के अलेक्सजेंडर में एक शख्स के घर पर बीयर मिलने के बाद सेना के जवान ने उसे लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, अफ्रीकी सेना का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है।
512
केपटाउन और आसपास के इलाकों में शराब की 16 दुकानें लूटी गई हैं। अब तक इन मामलों में 21 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
612
दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन के बाद महिलाओं के खिलाफ अत्याचार भी बढ़े हैं। अब तक यहां 2300 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 148 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक मामले में जब पुलिसकर्मी जांच करने पहुंचा तो एक शख्स ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने भी आत्महत्या कर ली। 
712
अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा ने कहा, यह हमारे लिए काफी परेशान करने वाला है कि मुश्किल वक्त में महिलाओं और लड़कियों के साथ हिंसा हो रही। उन्हें मदद मांगने के लिए बाहर जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
812
अफ्रीका के 54 देशों में से 52 में कोरोना का संक्रमण फैला है। अब तक 14500 से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 788 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से द अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अब तक संक्रमण के 2100 मामले सामने आए हैं। वहीं, 25 लोगों की मौत हो चुकी है। 
912
हालांकि, लॉकडाउन के बाद संक्रमण रोकने में काफी हद तक कामयाबी मिली है। यहां मामले 42% से घटकर 4% आ गए हैं। द अफ्रीका में 27 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था।
1012
अफ्रीका में लॉकडाउन के चलते सभी उद्योग धंधों को बंद कर दिया गया है। इसके चलते यहां मजदूर और गरीबों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। 
1112
यहां लोग दिनभर सड़क पर खड़े रहकर खाना देने वाली संस्थाओं का इंतजार करते हैं। सोमवार को जोहान्सबर्ग में कूड़ा कचरा बीनने वाले लोगों को खाना बांटने जब संस्था पहुंची तो लोगों की इस तरह से भीड़ लग गई। 
1212
कचरा बीनने वाले ईस्थर सोटो ने बताया, लॉकडाउन के बाद हम भूखे हैं। हम अपने बच्चों को भी खाना नहीं खिला पा रहे हैं। ऐसे में कुछ लोग हमारी मदद के लिए आ रहे हैं। 

Recommended Stories