चीन से हैं अच्छे संबंध
महिंदा राजपक्षे 2005 में श्रीलंका के राष्ट्रपति बने थे, तब उन्होंने गोटाबाया को रक्षा मंत्रालय का सचिव बनाया था। इसके बाद दोनों भाइयों ने लिट्टे नामक आतंकी संगठन के खिलाफ जमकर सैन्य अभियान चलाए और आतंकी संगठन का नामों निशान तक खत्म कर दिया। राजपक्षे भाइयों के चीन के नेताओं से अच्छे संबंध रहे हैं।