PHOTOS : अचानक हुए धमाके के बाद जल उठा अमेरिकी युद्धपोत, देखते ही देखते पूरा शहर हो गया धुआं धुआं

Published : Jul 13, 2020, 04:07 PM ISTUpdated : Jul 14, 2020, 07:13 AM IST

लॉस एंजेलिस . कैलिफोर्निया में स्थित नेवल बेस सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना के जहाज में धमाके के बाद आग लग गई। आग की चपेट में आकर 21 लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि युद्धपोत में तब धमाका हुआ, जब इसे सैन डिएगो में मेनटिनेंस के लिए लाया गया था। धमाके के बाद यूएसएस बोनहोमे रिचर्ड जहाज में आग लग गई। इसके चलते पूरे सैन डिएगो पर धुएं का गुबार छा गया। तस्वीरों में देखें कितना भयानक था हादसा...

PREV
114
PHOTOS : अचानक हुए धमाके के बाद जल उठा अमेरिकी युद्धपोत, देखते ही देखते पूरा शहर हो गया धुआं धुआं

आग पर काबू पाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद जहाज के बड़े हिस्से से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते यह धुआं पूरे शहर के ऊपर आसमान में छा गया।  

214

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त जहाज पर 200 नाविक मौजूद थे। इनमें से 21 जख्मी हुए हैं। हादसे के बाद तुरंत ही सभी को निकाला गया। 

314

आग को देखते हुए सैन डिएगो हार्बर पुलिस विभाग की नावें जहाज में लगी आग को बुझाने में लग गईं। 

414

नवल बेस के मिलिट्री अफसर ने बताया कि रविवार को हुए इस हादसे में 21 लोग जख्मी हुए हैं। 
 

514

बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब 8.30 बजे जब आग लगी। आग लगने का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हुआ है।

614

इस आग की चपेट में 17 नाविक और चार अन्य नागरिक आए हैं। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी खतरे से बाहर हैं। 

714

आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आग लगने के बाद पूरा शहर इस तरह धुएं की चपेट में आ गया। 

814

आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में फायर फाइटर्स पहुंचे। इन्होंने समय रहते जहाज में फंसे नाविकों को बाहर निकाला। 
 

914

आग फ्यूल, इलेक्ट्रिक कारण या अन्य किसी पदार्थ के जरिए नहीं फैली। यह पेपर, कपड़ों और अन्य सामानों से फैली। 

1014

बोर्ड पर एक मिलियन गैलन ईंधन था, हालांकि, यह किसी गर्म चीज के संपर्क में नहीं आया। 

1114

बताया जा रहा है कि एयर प्रेशर में बदलाव आने के चलते धमाका हुआ। 
 

1214

यह जहाज 23 साल पुराना है। इस पर से हेलीकॉप्टर उड़ान भर और उतर सकते हैं। इसपर तमाम बोट्स भी मौजूद रहती हैं। 

1314

बताया जा रहा है कि विमान काफी पुराना है। अगर आग इंजन या मशीनरी तक पहुंचती तो काफी नुकसान हो सकता था। 

1414

जिस समय यह हादसा हुआ तो पोत पर दो और युद्धपोत खड़े थे। उन्हें आग से बचाने के लिए आगे ले जाया गया। 
 

Recommended Stories