क्या खत्म होने की कगार पर है मेलानिया-ट्रंप का प्यार! तलाक में मांग सकती हैं इतने अरब Rs.

Published : Feb 02, 2021, 10:40 AM ISTUpdated : Feb 02, 2021, 11:21 AM IST

वर्ल्ड डेस्क: डोनाल्ड ट्रंप के लिए साल 2020 और 21 खुशियों की जगह सिर्फ टेंशन ही लेकर आया है। जहां पिछले साल कोरोना को मिसहैंडल करने के आरोपों के बाद वो चुनाव हार गए वहीँ इस साल उन्हें व्हाइट हाउस छोड़ना पड़ा। हालांकि राजनितिक उठपटक के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ भी खतरे में है। खबरों के मुताबिक, जल्द ही ट्रंप की पत्नी मेलानिया उन्हें तलाक के कागज भेज सकती हैं। बताया जा रहा है कि पहले राष्ट्रपति पद का छीनना, इसके बाद अब पत्नी से अलग होने की खबर से ट्रंप खासे परेशान हैं। तलाक में ठोंक सकती हैं इतने रुपए का दावा... 

PREV
17
क्या खत्म होने की कगार पर है मेलानिया-ट्रंप का प्यार! तलाक में मांग सकती हैं इतने अरब Rs.

राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद अब डोनाल्ड ट्रम्प की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में टेंशन बढ़ चुकी है। चुनाव हारने के बाद पहले तो उन्होंने इसे फ्रॉड और धोखा तक कह डाला लेकिन आखिरकार उन्हें व्हाइट हाउस छोड़ना पड़ा। 
 

27

अब खबरें सामने आ रही हैं कि व्हाइट हाउस से निकलते ही उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप उन्हें तलाक देने की तैयारी में जुट गई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेलानिया जल्द ही उन्हें तलाक का नोटिस भेजने वाली हैं। 
 

37

इन रिपोर्ट्स का आधार है ब्रैंड और मैनेजमेंट एक्सपर्ट एरिक शिफर। उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि बहुत जल्द मेलानिया के एडवाइजर उन्हें तलाक के कागज बनवाने को कहेंगे। 

47

साथ ही उन्होंने बताया कि मेलानिया इस तलाक में ट्रंप पर 11 अरब रूपए का दावा ठोंका जा सकता है। इस तलाक से ना सिर्फ मेंटली बल्कि फाइनेंशियली भी  ट्रंप पर काफी असर पड़ेगा। 

57

बात अगर मेलानिया और ट्रंप के रिश्ते की करें तो दोनों की मुलाक़ात 1998 में न्यूयॉर्क फैशन वीक में हुई थी। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी। जब दोनों रिश्ते में आए तब मेलानिया ट्रंप से 24 साल छोटी थी। 
 

67

उस दौरान ट्रंप ने मेलानिया को 15 लाख की अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया था। दोनों ने 2005 में शादी की थी। हालांकि दोनों के बीच कई  बार तल्खी देखने को मिलती रही थी। कई बार मेलानिया ने सरेआम ट्रंप का हाथ पकड़ने से इंकार कर दिया था।  
 

77

बताया जाता है कि व्हाइट हाउस में भी दोनों अलग-अलग कमरों में सोते थे। दोनों के बीच रिश्तों में काफी लंबे समय से टेंशन थी। अब जब ट्रंप राष्ट्रपति पद से हट गए हैं तब इस बात को हवा मिल गई है कि अब मेलानिया उन्हें तलाक दे देंगी।  

Recommended Stories