पश्चिमी होंशू (Western Honshu)
वेस्टर्न होंशू शहर जापान की एक आइलैंड सिटी है। जापानी भाषा में होन्शू का मतलब मुख्य प्रांत होता है। यह आइलैंड जापान को समुद्र से अलग करता है। यहा दुनिया का सातवां सबसे बड़ा आइलैंड है। इंडोनेशिया के जावा आइलैंड के बाद वर्ल्ड का दूसरा सबसे आबादी वाला द्वीप भी है। होन्शू का ज्यादातर इलाका पहाड़ी है, जहां कई ज्वालामुखी भी हैं। यहां कई बार भूकंप भी आते हैं। इस आइलैंड पर कई नदियां हैं, जिनमें जापान की सबसे लंबी नदी शिनानो भी शामिल है। होन्शू में कांतो मैदान है, जहां बड़े स्तर पर खेती-बाड़ी होती है। यहां शांति स्मारक पार्क, मियाजिमा मंदिर, कामाकुरा आदि देखने लायक जगह हैं।