Published : Jul 15, 2022, 03:24 PM ISTUpdated : Jul 21, 2022, 10:33 AM IST
Sri Lanka Beautiful Places: श्रीलंका में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में जनता सड़कों पर उतर आई है। वहीं राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग चुके हैं। बता दें कि श्रीलंका को हमेशा रावण से जोड़कर देखा जाता है। दरअसल, इस देश का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। पहले श्रीलंका का नाम लंका ही था। दक्षिण एशिया में हिंद महासागर के बीचोंबीच स्थित श्रीलंका आज भले ही तंगहाली से गुजर रहा है, लेकिन पर्यटन की दृष्टि से ये बेहद समृद्ध है। चारों तरफ समुद्र से घिरे श्रीलंका में प्रकृति ने दिल खोलकर खूबसूरती बिखेरी है। इस पैकेज में हम बता रहे हैं श्रीलंका के 10 सबसे सुंदर पर्यटन स्थल।
एला :
जंगल से ढंकी पहाड़ियों और खूबसूरत चाय बागानों के बीच अगर आप समय गुजारना चाहते हैं तो एला सबसे अच्छी जगह है। यहां टनल और ब्रिज से गुजरती ट्रेन से आप एला की खूबसूरती को देख सकते हैं। श्रीलंका आने वाले लोग एला नेशनल पार्क जरूर जाते हैं। इस नेशनल पार्क में हाथी, भालू तथा मगरमच्छ जैसे जीव हैं। एला परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने के लिए एक सुंदर जगह है।
210
एडम चोटी :
एडम चोटी श्रीलंका की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। यहां पर बौद्ध भिक्षुओं का एक मठ बना हुआ है। यहां पर बौद्ध समुदाय के कई चिन्ह अंकित हैं। इस चोटी पर खड़े होने पर आप प्रकृति को बेहद करीब से महसूस कर सकते हैं। एडम चोटी से नीचे का नजारा देखने लायक होता है। बता दें कि यहां यहां भगवान शिव के पदचिन्ह भी हैं।
310
सिगरिया रॉक किला :
यह शहर एक खड़ी ढलान पर बसा हुआ है, जो 600 फीट ऊंचे पठार से घिरा हुआ है। इस पठार को लायन रॉक भी कहते हैं। यहां का किला तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व का है, तब यहां एक मठ था। यहां तालाब, बाग-बगीचे और फव्वारे देखने को मिलेंगे। यहां के लोग इसे दुनिया का आठवां अजूबा कहते हैं। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल किया गया है।
410
मिरिस्सा :
श्रीलंका के मिरिसा बीच पर हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं। क्योंकि यह पर्यटकों के मौज मस्ती करने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां पर नारियल के पेड़ो के बची लंबे रेतीली समुद्र तट पर वक्त बिताना एक अलग ही सुकून देता है। श्रीलंका के मिरिसा बीच पर लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं, क्योंकि यह पर्यटकों के मौज मस्ती करने के लिए एक बेहतरीन जगह है। यहां पर नहाना, तैरना, खाना इत्यादि, सब कुछ उपलब्ध है।
510
दांबुला गुफा मंदिर :
दांबुला की यह गुफा बौद्ध धर्म से रिलेटेड है। जो पर्यटक पुरानी चीजें देखना पसंद करते हैं, वो यहां जरूर आते हैं। यह श्रीलंका के प्रमुख दार्शनिक जगहों में से एक हैं। दांबुला के आसपास 80 गुफाएं हैं, जो आकर्षण का केंद्र हैं। श्रीलंका घूमने जाने वाले पर्यटकों को इस जगह पर एक बार जरूर जाना चाहिए।
610
9 आर्च ब्रिज :
नेचरल ब्यूटी का विहंगम नजारा देखने के लिए श्रीलंका में स्थित नाइन आर्च ब्रिज एक शानदार जगह है। यहां खड़े होकर आप प्रकृति को बेहद करीब से निहार सकते हैं। बता दें कि इस ब्रिज को 9 आर्च ब्रिज इसलिए कहते हैं क्योंकि इसे 9 बड़े-बड़े पिलर्स पर बनाया गया है।
710
अनुराधापुरा :
अनुराधापुरा श्रीलंका का एक प्राचीन शहर है। महलों, मंदिरों और स्मारकों का यह शहर बेहद खूबसूरत है। यहां सफेद रंग का एक बौद्ध स्मारक है, जहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक इसे देखने आते हैं।
810
अरुगम बे बीच :
श्रीलंका के पूर्वी तट पर एक बीच है, जिसे अरुगम वे बीच (Arugam Bay Beach) कहते हैं। इस बीच पर पर्यटक ज्यादातर मौज-मस्ती करने आते हैं। यहां आने वाले लोग कई कई दिनों तक रुकते हैं। यहां से प्रकृति का एक बेहतरीन नजारा देखने को मिलता है। यहां से चलने वाली आबोहवाएं भी प्रकृति का एहसास कराती है। यहां पर आने वाले लोग फुल मौज मस्ती करते हैं।
910
रावण वॉटरफॉल :
श्रीलंका को अक्सर रावण के देश के नाम से जाना जाता है। इस देश का इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। यही वजह कि श्रीलंका में एक खूबसूरत झरने का नाम रावण वॉटरफॉल है। यह श्रीलंका की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। इस झरने में ऊपर से गिरता पानी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। झरने के आसपास काफी हरियाली है, जिसकी वजह से लोग खिंचे चले आते हैं।
1010
मिनटेल :
श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में मिनटेल का नाम शामिल है। यह एक आकर्षक स्थल है, जो पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। पर्वत श्रंखला पर स्थित यह स्थान बौद्ध समुदाय के लिए अध्यात्म का केंद्र है। बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए यह जगह आध्यात्मिक महत्व रखती है। यहां से आसपास का नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखता है। चारों तरफ बिखरी हरियाली मन को मोह लेती है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।