Ukraine में फंसी इस एक्ट्रेस की फैमिली, 3 दिनों से लगातार हो रही बमबारी को लेकर सहमी, कहा- उन्हें कुछ हुआ तो..

मुंबई/कीव। रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine) में पिछले तीन दिनों से भीषण जंग जारी है। दोनों देशों के बीच हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। रूस-यूक्रेन की लड़ाई में कई परिवार भी बुरी तरह फंस गए हैं। इन्हीं में से एक हैं यूक्रेनी एक्ट्रेस Nataliya Kozhenova, जिनकी फैमिली इस वक्त यूक्रेन में है। 11 साल पहले एक्टिंग में करियर बनाने मुंबई आई एक्ट्रेस Nataliya Kozhenova फिलहाल भारत में हैं। लेकिन उनकी फैमिली इस भीषण युद्ध में यूक्रेन में फंस गई है। नतालिया का कहना है कि अगर उनकी फैमिली में किसी को कुछ हो गया तो वो अनाथ हो जाएंगी।

Asianet News Hindi | Published : Feb 26, 2022 6:42 AM IST / Updated: Feb 26 2022, 12:14 PM IST

17
Ukraine में फंसी इस एक्ट्रेस की फैमिली, 3 दिनों से लगातार हो रही बमबारी को लेकर सहमी, कहा- उन्हें कुछ हुआ तो..

युद्ध के बीच Nataliya Kozhenova अपनी फैमिली की सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान हैं। उनका कहना है- मेरा पूरा परिवार, जिसमें मेरी मां, मेरे सौतेले पिता, दो भाई और दो भतीजे जिनकी उम्र 19 और 29 साल है, सभी यूक्रेन में फंस गए हैं। 

27

मेरे देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। रूसी आर्मी ने हमारे कई शहरों को तबाह कर दिया है। अब वो यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा करने वाले हैं। लोगों को यूक्रेन से बाहर निकलने के लिए बस और फ्लाइट की सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। पूरा देश जंग का मैदान बन चुका है। अब तक 200 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। 

37

Nataliya Kozhenova ने कहा- हम रूस जैसे ताकतवर देश का सामना नहीं कर सकते। उनकी तुलना में हमारे देश (यूक्रेन) के लोग बेहद शांत हैं। वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जो कदम उठाया है, उसे देख लग रहा है कि ये जंग इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाली। 

47

अपनी फैमिली की सुरक्षा को लेकर परेशान Nataliya Kozhenova को अब किसी मिरेकल से ही उम्मीद है। उनका कहना है- कोई नहीं जानता कि आगे क्या होगा क्योंकि स्थिति बहुत खराब है। मैंने कुछ घंटे पहले अपनी मां से बात की थी और उन्होंने मुझे बताया कि रूसी सैनिक उनके शहर में भी आ गए हैं और उन्हें घरों को खाली करने और शेल्टर्स में जाने के लिए कहा जा रहा है।

57

Nataliya Kozhenova ने आगे कहा- मैं नहीं जानती कि मैं अपने परिवार की मदद कैसे कर पाऊंगी। मुझे नहीं पता अब तैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी। लेकिन इतना जानती हूं कि अगर मेरी फैमिली को कुछ हो गया तो मैं अनाथ हो जाऊंगी। मेरे पास उनके सिवाय दूसरा कोई नहीं है। मुझे उम्मीद है कि भारत यूक्रेन का साथ देगा। 

67

Nataliya Kozhenova के मुताबिक, मेरी फैमिली ने अपने आप को घर के भीतर कैद कर रखा है। उन्हें अपनी जान की फिक्र है। बता दें कि यूक्रेन की एक्ट्रेस Nataliya Kozhenova बॉलीवुड सीरिज 'गंदी बात' में काम कर चुकी हैं। वो इसके चौथे सीजन के एपिसोड नंबर 4 में दिखी थीं। इस फिल्म में उन्होंने क्रिस्टी का रोल प्ले किया था। 

77

वैसे नतालिया बॉलीवुड में इससे पहले भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। Nataliya Kozhenova की पहली हिंदी फिल्म 'अत‍िथ‍ि तुम कब जाओगे' है। अजय देवगन, कोंकणा सेन और परेश रावल स्टारर इस कॉमेडी फिल्म में Nataliya ने गेस्ट रोल निभाया था। इसके बाद 2012 में वे फिल्म 'अंजुना बीच' में भी नजर आई थीं। 
 

ये भी पढ़ें :
बोल्ड कपड़े पहन आधी रात पार्टी में पहुंची Kareena Kapoor, ट्रांसपरेंट ड्रेस में Malaika Arora ने किया घायल

दिलोजान से Shahid Kapoor से मोहब्बत करती थी Kareena Kapoor, जब तक नहीं बनी बात नहीं छोड़ा था पीछा

Gangubai Kathiawadi : फीस के मामले में Alia Bhatt ने पछाड़ा इस सुपरस्टार को, इसको मिली सबसे कम रकम

इनसे बचने के लिए घर की छत पर ही लिए थे Ajay Devgn ने फेरे, इसलिए शादी के खिलाफ थे Kajol के पापा

कम उम्र में भी जवान दिखना चाहती थी Sridevi, करवा डाली थी इतनी सर्जरी, एक वजह से बिगड़ गया था चेहरा

बॉलीवुड का वो डायरेक्टर, जो बेटी के साथ अफेयर को लेकर रहा चर्चा में, वायरल हुई थी किसिंग कंट्रोवर्सी

आधी रात को बिना मेकअप बहन के घर कर पार्टी करने पहुंची Kareena Kapoor, नीतू सिंह सहित ये भी दिखे

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos