नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंक और दहशत को बढ़ावा देने वाला आतंकी यासिन मलिक कश्मीर की आजादी की वकालत करता रहा है। वहीं, उसकी सजा को लेकर पाकिस्तान में हंगामा बरपा हुआ है। यासिन की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक वहां विरोध-प्रदर्शन कर रही है। कुछ मुठ्ठी भर लोग ही उसके धरना-प्रदर्शन समारोह में शामिल हुए, जबकि पाकिस्तान हुक्मरान का दोहरा रवैया इस मौके पर उजागर हुआ है। कश्मीर में आतंक के लिए जिस यासिन को पाकिस्तानी सरकार ने हमेशा इस्मेमाल किया, उसकी रिहाई के लिए जब पत्नी भीख मां रही, धरना-प्रदर्शन कर रही, तब कोई सरकारी नुमाइंदा उसमें शामिल नहीं हुआ।
आतंकी यासिन मलिक की सजा को देखते हुए उसकी पाकिस्तानी मुशाल हुसैन मलिक खुलकर उसके समर्थन में आ गई है और पाकिस्तान में इन दिनों जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन कर रही है। मगर उसकी आवाज भारत तो दूर पाकिस्तानी हुक्मरानों तक भी नहीं पहुंच रही, जिन्होंने उसके पति को भारत में दहशत फैलाने का जिम्मा सौंपा था।
210
मुशाल इन दिनों लगातार धरना-प्रदर्शन आयोजित कर रही है, जिसमें पाकिस्तान की ओर से कोई भी सरकारी नुमाइंदा चाहे वह राजनेता हो या फिर अफसर, शामिल नहीं हो रहा। जबकि यासिन मलिक अपने इन्हीं पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर कश्मीर में दहशत फैलाता रहता था।
310
यह बात कम लोग ही जानते हैं कि आतंकी यासिन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली है। 2009 में यासिन और मुशाल ने शादी कर ली थी। मुशाल यासिन से करीब 20 साल छोटी है। इन दोनों की दस साल की एक बेटी भी है, जिसका नाम रजिया सुल्ताना है।
410
पाकिस्तान में मुशाल के पिता एमए हुसैन मशहूर शख्सियत हैं। उनका परिवार कराची के अमीर परिवारों में से एक है। एमए हुसैन इकोनॉमिस्ट हैं, जबकि मुशाल की मां रेहाना वहां की सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान मुस्लीम लीग-नवाज की नेता हैं। मुशाल का भाई अमरीका में फॉरेन एक्सपर्ट के तौर पर कार्यरत है।
510
आतंकी यासिन मलिक और मुशाल हुसैन मलिक की मुलाकात और फिर शादी के दिलचस्प किस्से हैं। कहा जाता है कि यासिन एक बार कश्मीर अलगाववाद के समर्थन के लिए पाकिस्तान गया हुआ था। तब मुशाल और यासिन की नजरें चार हुई थीं। मुशाल को यासिन का भाषण पसंद आया और यासिन को मुशाल की खुबसूरती।
610
यह मामला 2005 का था। मुशाल को उम्र में 20 साल बड़े यासिन से प्यार हो गया। यासिन इसी बहाने पाकिस्तान की खूब सैर करने लगा। इसके बाद मुशाल और यासिन की अम्मी हज यात्रा पर गईं और यहीं पर दोनों के निकाह की बात तय कर ली गई। इसके बाद 2009 में दोनों की शादी हो गई।
710
अलगाववादी संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट यानी जेकेएलएफ का नेता यासिन मलिक पर ने घाटी में पाकिस्तानी हुक्मरानों के इशारे पर खूब दहशत फैलाई है। वहां से पैसे लेकर यहां वह हथियारों की सप्लाई करता और निर्दोष लोगों तथा जवानों की हत्या करता।
810
बता दें कि इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद आतंकी यासिन मलिक बीते 19 मई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की अदालत में दोषी साबित हुआ था। उसने 1990 में भारतीय वायुसेना के 4 जवानों की हत्या कर दी थी।
910
यासिन मलिक पर आरोप है कि उसने पूर्व कांग्रेसी नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी और पीडीपी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बहन रूबिया सईद का अपहरण किया था।
1010
फिलहाल, यासिन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक इन दिनों पाकिस्तान से समर्थन की भीख मांग रही हैं। साथ ही वह संयुक्त राष्ट्र से भी आतंकी यासिन मलिक की रिहाई कराने के लिए गुहार लगा रही हैं, मगर सुनवाई कहीं नहीं हो रही।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।