Published : May 25, 2022, 09:32 AM ISTUpdated : May 25, 2022, 09:47 AM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क. अमेरिकी राज्य टेक्सास(Texas Firing) में मंगलवार दोपहर युवाल्डे में रॉब एलिमेंट्री स्कूल(Robb Elementary School in Yuvalde) में हुई फायरिंग ने देश को हिलाकर रख दिया है। एक 18 वर्षीय सनकी युवक ने अंधाधुंध फायरिंग करके 18 छात्रों और 3 टीचर की जान ले ली। शुरुआत जांच में सामने आया है कि आरोपी सल्वाडोर रामोस(Salvador Ramos) अपनी दादी को मारने के बाद स्कूल पहुंचा था। वो किस बात को लेकर इतने गुस्से में था, अभी पता नहीं चल पाया है। जवाबी कार्रवाई में उसे शूट कर दिया गया। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट (Governor Greg Abbott) के अनुसार, बंदूकधारी सल्वाडोर रामोस(Salvador Ramos) बॉडी आर्मर(सल्वाडोर रामोस) पहने था। उसके पास एक हैंडगन और एक राइफल थी। स्कूल में फायरिंग करने से पहले वो अपनी दादी को मारकर आया था। एबॉट ने बताया कि रामोस नॉर्थ डकोटा में पैदा हुआ था, लेकिन अभी उवाल्डे में रहता था। वो यहीं के एक हाई स्कूल का छात्र था। न्यूज एजेंसी CNN के जर्नलिस्ट एड लवंडेरा(Ed Lavandera) ने बताया कि मरने वाले बच्चों की उम्र 7-11 के बीच थी। देखिए कुछ तस्वीरें और पढ़िए घटना के बारे में कुछ अन्य जानकारियां...
हमलावर रामोस(Salvador Ramos) लगातार गोलियां बरसा रहा था, लिहाजा उसका एनकाउंटर करना पड़ा। एक बहादुर सीमा गश्ती एजेंट(Border Patrol agent) ने उसे शूट किया। हमलावर को रोकने टेक्सास कानूनी प्रवर्तन अधिकारियों(Texas law enforcement officers) को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पहला फोटो आरोपी का। सेकंड फोटो क्रेडिट-statesman
211
पहली तस्वीर ईवा मिरेलेस(Eva Mireles) की है, जो चौथी क्लास( 4th grade teacher) की टीचर थीं। उनकी चाची लिडिया मार्टिनेज डेलगाडो ने गुस्सा जाहिर किया-"मैं गुस्से में हूं कि ये शूटिंग जारी है। ये बच्चे निर्दोष हैं। राइफलें सभी के लिए आसानी से उपलब्ध नहीं होनी चाहिए।"
दूसरी तस्वीर हमले में मारे गए जेवियर लोपेज की है, जो महज 10 साल का था।
311
इस हादसे ने अमेरिका मे हथियार रखने की होड़ को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिका में हथियार रखने का शौक बढ़ता जा रहा है।
411
उवाल्डे, टेक्सास में हुई फायरिंग के बाद मृतकों को श्रद्धांजलि देने जुटे लोग। अमेरिका में हथियार रखने की होड़ ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
511
दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद अमेरिका में 4 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। सभी सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
611
फायरिंग के बीच मोर्चा संभाले सुरक्षाकर्मी। इस मामले को लेकर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि अब बहुत हो गया है। हमें कार्रवाई करने की हिम्मत रखनी होगी।
711
2020 की जनगणना के अनुसार, उवाल्डे में 16,000 लोग रहते हैं। इनकी लगभग 80 प्रतिशत आबादी हिस्पैनिक(Hispanic) है। हिस्पैनिक उन लोगों के लिए कहा जाता है, जो स्पैनिश बोलते हैं या जिनकी स्पैनिश भाषी देश में पृष्ठभूमि है।
811
सैन एंटोनियो से 90 मिनट और मैक्सिकन सीमा से एक घंटे की दूरी पर स्थित है यह शहर। हादसे में अपने बच्चों को गंवाने वाले पैरेंट्स खुद को संभाल नहीं पा रहे थे।
911
हादसे के बाद बड़ी संख्या में पैरेंट्स स्कूल के बाहर जमा हो गए। ह्यूस्टन के पुलिस प्रमुख ट्रॉय फिनर(Houston Police Chief Troy Finner) ने ट्विटर पर लिखा कि वह दुखी हैं और उवाल्डे में घायल और मारे गए लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
1011
टेक्सास के स्कूल में हुई यह फायरिंग कनेक्टिकट के न्यूटाउन में सैंडी हुक एलिमेंट्री हाईस्कूल में 14 दिसंबर 2012 को हुई फायरिंग से मिलती-जुलती है। तब एक 20 वर्षीय युवक ने फायरिंग करके 26 लोगों की जान ले ली थी। इनमें 20 बच्चे शामिल थे।
इस घटना को अमेरिका ने चुनौती के तौर पर लिया है। मंगलवार रात व्हाइट हाउस से देश को संबोधित करते हुए जो बाइडेन(Joe Biden) ने कहा, "एक 18 वर्षीय बच्चा बंदूक की दुकान में घुस सकता है और हथियार खरीद सकता है, यह गलत है। हम इस नरसंहार के साथ जीने को तैयार क्यों हैं? हम ऐसा क्यों होने देते रहते हैं? भगवान के नाम पर हमारी रीढ़ कहां है?"
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।