11 साल के लड़के की जीभ पर रख दी जलती हुई रॉड, क्रूरता की ये कहानी सुन पुलिसवाले भी रह गए दंग

Published : Aug 05, 2021, 07:16 PM IST

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में 11 साल के लड़के की जीभ को गर्म लोहे की रॉड से जला दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के पर चोरी का आरोप था। कोह ए सुलेमान की स्थानीय पंचायत लड़के के बेगुनाही की परीक्षा लेना चाहती थी, इसलिए उसे असहनीय दर्द दिया गया। लड़के पर घी की एक कैन और एक केतली चुराने का आरोप लगा था। जानें आरोपियों को क्या कार्रवाई हुई...?

PREV
15
11 साल के लड़के की जीभ पर रख दी जलती हुई रॉड, क्रूरता की ये कहानी सुन पुलिसवाले भी रह गए दंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय दुकानदान ने आरोप लगाया कि लड़के ने उसके दुकान से चोरी की। इसके बाद नाबालिग लड़के को प्रताड़ित किया गया। 

25

चोरी के आरोप के बाद स्थानीय लोगों ने कालीमार इलाके में एक अदालत बुलाई और लड़के का टेस्ट लेने का फैसला किया। इस रिचुअल को स्थानीय लोग भपानी कहते हैं।

35

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन आदमियों अब्दुल रहमान, सिराज और मोहम्मद खान सहित स्थानीय लोगों ने लड़के से अपनी जीभ पर लोहे की गर्म रॉड रखने के लिए कहा। कथित तौर पर यह प्रथा एक आदिवासी अनुष्ठान है जिसे भपानी कहा जाता है।

45

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी हुई तो वे लड़के को मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल ले गए और मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

55

पुलिस के मुताबिक, हम किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने देंगे। खुद से ही अदालत बनाने कानून के खिलाफ है। अगर कोई अपराध करता है तो उसकी शिकायत नजदीकी थाने में दर्ज कराएं न कि खुद फैसला करने लग जाए।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories