Published : Apr 28, 2022, 09:25 AM ISTUpdated : Apr 28, 2022, 09:29 AM IST
कराची. पाकिस्तान में इस समय ये लड़की दुआ जेहरा काजमी( Dua Zehra Kazmi) मीडिया की चर्चा में है। दुआ और एक अन्य लड़की निमरा काज़मी रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। जब पुलिस उन्हें ढूंढ़ने में लगी थी, तब सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें दुआ जेहरा कहते सुनी गई कि वो अपनी मर्जी से घर से निकली है। उसका किडनैप नहीं किया गया है। इस बीच कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे पता चलता है कि उसने शादी कर ली है। शिया मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाली दुआ की मिसिंग का मामला पाकिस्तान में बवाल मचाए हुए है। इसकी किडनैपिंग और जबरिया निकाह की खबरों के बीच सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दुआ जेहरा काजमी 16 अप्रैल 2022 को लापता हो गई थी। हालांकि अब पुलिस भी मानती है कि वो मर्जी से कहीं चली गई। लेकिन उसकी अम्मी और अब्बू ने एक चैनल के जरिए रो-रोकर अपनी कहानी बयां की। बता दें कि दूसरी लड़की कराची शहर के सोल्जर बाजार इलाके की रहने वाली है। उसने भी वीडियो के जरिये कहा- “मेरा नाम निमरा काज़मी है और मेरे पिता का नाम नदीम काज़मी है। किसी ने मेरा अपहरण नहीं किया है। मैं 17 अप्रैल को यहां(जगह का नाम) आई और 18 अप्रैल को नजीब शाहरुख से शादी की थी।
दुआ को कराची से काफी दूर पंजाब प्रांत के ओकारा जिले में खोजा गया है। यहां से उसने एक वीडियो जारी करके कहा था कि वो 18 साल की हो चुकी है। उसका किडनैप नहीं किया गया। उसने मर्जी से लाहौर के जहीर अहमद से शादी कर ली है। कहा जा रहा है कि दुआ को उसके निकाहनामा के बाद लाहौर में खोजा गया है। निकाहनामा के मुताबिक दुआ ने 21 साल के जहीर अहमद नाम के शख्स से शादी की है। कराची पुलिस सूत्रों ने कहा कि दुआ का शादी का दस्तावेज असली लग रहा था, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि करने की कोशिश कर रही है। हालांकि दुआ अभी बरामद नहीं हो पाई है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि दुआ पुलिस को मिल गई थी। सिंध और पंजाब पुलिस दोनों ने स्पष्ट किया कि लड़की का पता लगाया गया था, लेकिन उसे अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। लेकिन कुछ मीडिया के अनुसार, दुआ को कोर्ट में पेश किया जा चुका है।
25
इधर, दुआ का वीडियो सामने आते ही उसके पिता मेहदी काजिम ने तर्क दिया कि जब उनकी शादी को ही 18 साल नहीं हुए हैं, तो दुआ की उम्र 18 साल कैसे हो सकती है? दुआ के बर्थ सर्टिफिकेट में बर्थडेट 27 अप्रैल, 2008 लिखी हुई है।
मैरिज सर्टिफिकेट के मुताबिक दुआ का पता तलत पार्क, शेराकोट, लाहौर दर्ज है। उसकी मेहर 50,000 रुपये तय की गई थी। शादी के गवाह शब्बीर और असगर अली थे। निकाह मोज़ांग के रहने वाले हाफिज गुलाम मुस्तफा ने कराया था।
35
पाकिस्तान में शिया मुस्लमानों की आबादी 20% है। पाकिस्तानी मीडिया ने दुआ के अम्मी-अब्बू के हवाले से कहा कि आरोप है कि मस्जिदों ने शिया मुस्लिम होने के कारण उनकी मदद करने से मना कर दिया था।
45
पाकिस्तान में 18 साल से कम उम्र होने पर कानूनी रूप से निकाह नहीं हो सकता है। परिजनों का कहना है कि दुआ कुछ दिन पहले 14 साल की ही हुई है। यानी यह निकाह मान्य नहीं है।
दुआ का मामला पाकिस्तान में एक हाई-प्रोफाइल मामला बना हुआ है। इस मामले में कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों(law enforcement agencies)की टीमें जांच में शामिल हो गई हैं। बच्ची की मां ने बेटी की बरामदगी नहीं होने पर सार्वजनिक रूप से आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी थी। परिवार ने दावा किया कि लड़की कथित तौर पर कराची में अल-फलाह कॉलोनी में अपने घर से कचरा फेंकने निकली थी, तभी गायब हो गई थी।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।