पाकिस्तान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, जर्नलिस्ट की सुरक्षा पर इमरान खान ने कही थी बड़ी बात

Published : Sep 06, 2020, 01:08 PM IST

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में शनिवार को एक महिला जर्नलिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शाहीना शाहीन एक सरकारी चैनल में एंकर और रिपोर्टर थीं। कुछ गिनों पहले ही उनरा बलूचिस्तान में तुरबत में ट्रांसफर किया गया था। शाहीन के पहले पिछले साल मई में उरूज इकबाल नाम की महिला पत्रकार की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  

PREV
17
पाकिस्तान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या, जर्नलिस्ट की सुरक्षा पर इमरान खान ने कही थी बड़ी बात

रिपोर्ट्स की मानें तो 1992 से अब तक यानी 28 साल में पाकिस्तान में 61 पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है। इसी हफ्ते प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान में पत्रकारों को सुरक्षित बताया था।

27

शाहीन पहले इस्लामाबाद में एक निजी टीवी चैनल के लिए काम करतीं थीं। इसके बाद वो सरकारी टीवी चैनल में चुनी गईं। इस्लाबाद में कुछ महीने रहने के बाद शाहीन का ट्रांसफर बलूचिस्तान के तुरबत में हो गया। वे एक लोकल मैगजीन की एडिटर भी थीं। 27 साल की शाहीन क्वेटा यूनिवर्सिटी से पीएचडी भी कर रहीं थीं।

37

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहीन की हत्या उनके घर में घुसकर की गई है। पुलिस के मुताबिक बताया जा रहा है कि दो हमलावर उनके घर पहुंचे। दरवाजा खोलते ही शाहीन पर गोलियां चला दी। शाहीन को पांच गोलियां लगीं। पुलिस के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति शाहीन को कार में लेकर अस्पताल पहुंचा। लेकिन, वो कुछ देर बाद गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गया। 

47

पुलिस घटना की जांच कर रही है। शाहीन के परिवार ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि इनमें शाहीन का पति भी शामिल है। शाहीन की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी।

57

बलूचिस्तान सरकार के प्र‌वक्ता लियाकत शाहवानी ने घटना पर दुख जताया और कहा, 'हम शाहीन का कत्ल करने वालों की तलाश कर रहे हैं और बहुत जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मीडिया वॉचडॉग फ्रीडम नेटवर्क ने भी घटना पर दुख जताते हुए कातिलों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।'

67

पिछले साल मई में महिला पत्रकार उरूज इकबाल की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो एक निजी टीवी चैनल के लिए काम करती थीं। परिवार ने एक स्थानीय नेता पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इसे खारिज कर दिया था। अब तक कातिलों का पता नहीं लगाया जा सका है। 

77

उरूज की हत्या उनके ऑफिस के बाहर की गई थी। हमलावर कार से आए थे और बाद में आराम से फरार भी हो गए थे। कहा जाता है कि 1992 से अब तक पाकिस्तान में 61 पत्रकारों की हत्या की जा चुकी है।
 

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories