Published : Sep 09, 2022, 06:33 PM ISTUpdated : Sep 09, 2022, 06:35 PM IST
Queen Elizabeth Funeral Process: ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ II का गुरुवार 8 सितंबर को निधन हो गया। 96 साल की एलिजाबेथ ने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में अंतिम सांस ली। निधन के बाद ब्रिटेन के शाही प्रोटोकॉल के मुताबिक उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। शाही परंपरा के मुताबिक, क्वीन एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में शुरू हों चुकी हैं। आखिर कैसे, कब और कहां किया जाएगा महारानी का अंतिम संस्कार, आइए जानते हैं।
सबसे पहले क्वीन एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल से लंदन के बकिंघम पैलेस लाया जाएगा। बकिंघम पैलेस में उनके शव को रखने के बाद से 8 दिन और आधिकारिक शोक रहेगा। इसके बाद वेस्टमिंस्टर एब्बे में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
27
बता दें कि 2021 में एक अमेरिकी न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट लीक हुई थी। इसमें महारानी एलिजाबेथ की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार का पूरा ब्योरा था। उसमें लिखा था कि महारानी की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार कैसे किया जाएगा?
37
इस रिपोर्ट के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम 10 दिनों तक चलेगा। पहले 3 दिन उनके पार्थिव शरीर को संसद में रखा जाएगा। उन्हें दफ्न करने से पहले उनके उत्तराधिकारी यानी बेटे प्रिंस चार्ल्स पूरे देश की यात्रा करेंगे। इसमें ग्रेट ब्रिटेन में आने वाले सभी देश शामिल होंगे।
47
निधन के पांच दिन बाद उनके ताबूत को बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एबे तक औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान महारानी को गन सैल्यूट दिया जाएगा। उनके जिंदगी के हर साल को याद करते हुए 96 बार फायर किया जाएगा।
57
छठवें दिन महारानी के अंतिम संस्कार की रिहर्सल की जाएगी। इस दौरान मिलिट्री परेड होगी। शाही परिवार के सदस्य भी इस सफर में शामिल रहेंगे। सातवें दिन किंग चार्ल्स वेल्स संसद में एक और शोक प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए वेल्स की यात्रा करेंगे। वे कार्डिफ में लियानडाफ कैथेड्रल भी जाएंगे।
67
इसके बाद 10वें दिन महारानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूरे देश में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। विंडसर कैसल में एक सेरेमनी के बाद महारानी को किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा। वेस्टमिंस्टर ऐबे में क्वीन एलिजाबेथ को पति प्रिंस फिलिप के बगल में ही दफनाया जाएगा। जिस दिन उन्हें दफनाया जाएगा उस दिन राष्ट्रीय शोक रहेगा और पूरे देश में छुट्टी होगी।
77
महारानी का ताबूत रॉयल स्टैंडर्ड (एक तरह का शाही कपड़ ) में लपेटा जाएगा। इसमें 3 गोल्डन लॉयन बने होते हैं, जो ब्रिटेन को रिप्रेजेंट करते हैं। महारानी एलिजाबेथ के पार्थिव शरीर को ताबूत में रखकर वेस्टमिंस्टर ऐबे में लाया जाएगा। यहां पहुंचने के बाद ताबूत पर इंपीरियल स्टेट क्राउन रखा जाएगा। इसके अलावा राजशाही के प्रतीक ऑर्ब और स्कैप्टर भी रखे जाएंगे।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।