96 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हालत बेहद खराब, 10 फोटो में देखिए 70 साल पहले जब उनका हुआ था राज्याभिषेक

Published : May 12, 2022, 01:59 PM ISTUpdated : May 12, 2022, 02:16 PM IST

नई दिल्ली। ब्रिटेन में संसद का उद्घाटन सत्र में इस बार महारानी एलिजाबेथ शामिल नहीं हुईं। हर बार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय इसकी अध्यक्षता करती हैं, मगर इस बार वह उद्घाटन सत्र में हिस्सा नहीं ले सकीं। 96 साल की महारानी अमूमन ब्रिटेन के सभी बड़े समारोहों और संसदीय कार्यक्रमों की अध्यक्षता करती रही हैं। वह हाउस ऑफ लॉर्डस में सोने के सिंहासन पर बैठकर सरकार के विधायी कार्यक्रम पढ़कर सुनाती हैं। मगर इस बार वह ऐसा नहीं कर पाएंगी, क्योंकि उनका स्वास्थ्य खराब है। हालांकि, इस बार यह दायित्व उनके बेटे और सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स निभाएंगे। आइए तस्वीरों में देखते हैं जब करीब 70 साल पहले महारानी का राज्याभिषेक हुआ और वह सिंहासन पर बैठी थीं। 

PREV
110
96 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हालत बेहद खराब, 10 फोटो में देखिए 70 साल पहले जब उनका हुआ था राज्याभिषेक

2 जून 1953 को एलिजाबेथ के राज्याभिषेक के बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग बकिंघम पैलेस की बालकनी से भीड़ का अभिवादन किया। राज्याभिषेक के बाद महारानी को राजदंड भेंट किया गया।  

210

लंदन में वेस्टमिंस्टर एब्बे में 2 जून 1953 को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राज्याभिषेक के बाद कैंटरबरी के आर्कबिशप जेफ्री फिशर ने महारानी को राजदंड और क्रॉस चिन्ह भेंट किया। 

310

2 जून 1953 को अपने राज्याभिषेक के बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बकिंघम पैलेस में बालकनी पर खड़ी हैं। उनके साथ (बाएं से दाएं): प्रिंस चार्ल्स, प्रिंसेस ऐनी, प्रिंस फिलिप, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग और क्वीन एलिजाबेथ और उनकी मां हैं। 

410

अपने राज्याभिषेक के बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय समारोह में शिरकत करने और लोगों से मिलने के लिए अपने विशेष रथ से रवाना हुई। इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया। 

510

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राज्याभिषेक के दौरान पूरे शहर को सजाया गया। समारोह देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। पूरे शहर में उत्सव सा माहौल था। बच्चे-बड़े सभी खुशी से झूम और नाच-गा रहे थे। 

610

महारानी एलिजाबेथ के राज्याभिषेक को लेकर खास तैयारियां की गई थीं। उन्हें तैयार कर सजाया धजाया गया। उनके गाउन खासतौर पर डिजाइन किए गए थे। बालों के सजावट के लिए हेयर ड्रेसर की मदद ली गई। तस्वीर में उनके बालों को साफ करती हेयर ड्रेसर। इस दौरान एक बैंड की महिला सदस्य कॉर्नेट बजा रही है। 
 

710

महारानी एलिजाबेथ के राज्याभिषेक के बाद कोरोनेशन पोस्ट के स्मारिका अंक में कवर पेज पर महारानी की ताजपोशी की तस्वीर लगाई गई। 

810

यह तस्वीर 14 अक्टूबर 2019 की है, जब लंदन में पैलेस ऑफ वेस्टमिंस्टर में संसद के राज्य उद्घाटन के दौरान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस ऑफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स मौजूद थे। महारानी के भाषण में ब्रेग्जिट, अपराध, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर नए कानूनों के बाद ब्रिटेन में यूरोपीय संघ के नागरिकों की मुक्त आवाजाही को समाप्त करने की योजना की जानकारी दी गई थी। 

910

इस साल 10 मई को प्रिंस ऑफ वेल्स, प्रिंस चार्ल्स ने लंदन में हाउस ऑफ लॉर्ड्स में संसद के राज्य उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। इस दौरान हाउस ऑफ लॉर्ड्स चैंबर में अपने शाही राज्य क्राउन के बगल में उन्होंने महारानी का भाषण पढ़ा। संसद का राज्य उद्घाटन औपचारिक रूप से संसद के नए सत्र की शुरुआत का प्रतीक है। 

1010

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की तबीयत खराब होने की वजह से इस बार वह संसद के राज्य उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता नहीं कर पाईं। तस्वीर में राज्याभिषेक के बाद महारानी अपने पति प्रिंस एडिबर्ग के साथ बालकनी में खड़े होकर भीड़ का अभिवादन कर रही हैं। 

हटके में खबरें और भी हैं..

तुमने हमारा समुद्र गंदा किया, अब मैं तुम्हारी कुर्सी छीन लूंगा

मशहूर मुर्गे की पुलिस अधिकारी ने कर दी हत्या, खूब रोया शहर, लाश का अब तक पता नहीं

परिवार ने होटल से मंगाया खाना, पैकेट खोला तो अंदर का नजारा देख निकल गई चीख

बाजार में आए ये नए जूते, पहनने के लिए कीमत दीजिए डेढ़ लाख रुपए

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories