दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार, रजिस्टर्ड करके अप्रुवल भी मिला, जानिए कब, कहां और कितने में मिलेगी?

Published : Aug 11, 2020, 02:49 PM ISTUpdated : Aug 13, 2020, 10:08 AM IST

नई दिल्ली. कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने में रूस ने बाजी मार ली है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने घोषणा की है कि हमने कोरोना का सुरक्षित वैक्सीन बना ली है। इतना ही नहीं, वैक्सीन बनाने के बाद उसे रजिस्टर्ड भी कर लिया है। वैक्सीन को रूस की रैगुलेटरी बॉडी का अप्रुवल मिला है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनकी बेटी ने भी इस वैक्सीन को लिया है।

PREV
111
दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन तैयार, रजिस्टर्ड करके अप्रुवल भी मिला, जानिए कब, कहां और कितने में मिलेगी?

एक महीने पहले ही कहा था, हम सबसे आगे हैं
रूस ने एक महीने पहले ही संकेत दे दिए ते कि उनकी वैक्सीन ट्रायल में सबसे आगे है। 10 से 12 अगस्त के बीच वैक्सीन रजिस्टर्ड करा लेंगे। 

211

वैक्सीन पर अमेरिका और ब्रिटेन को भरोसा नहीं
हालांकि वैक्सीन पर अमेरिका, ब्रिटेन और रूस को भरोसा नहीं है। रूस की वैक्सीन Gam-Covid-Vac Lyo को रक्षा मंत्रालय और गामालेया नेशनल सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एपिडिमियोलॉजी एंड माइक्रोबायलॉजी ने मिलकर तैयार किया है।

311

कितने में मिलेगी वैक्सीन?

रूसी एजेंसी TASS के मुताबिक, रूस में यह वैक्‍सीन फ्री ऑफ कॉस्‍ट मिलेगी। इसपर आने वाली लागत को देश के बजट से पूरा किया जाएगा। बाकी देशों के लिए कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

411

दुनिया की पहली वैक्सीन का दावा
दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया की पहली वैक्सीन है। 

511

कब से लगाएंगे वैक्सीन?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर में इसका उत्पादन और अक्टूबर में लोगों को लगाने का काम  शुरू हो जाएगा।

611

पुतिन की बेटी ने भी लिया वैक्सीन
रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय से वैक्सीन को मंजूरी दी है। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनकी बेटी ने भी इस वैक्सीन को लिया है। पुतिन ने बताया कि उनकी बेटी को कोरोना वायरस हुआ था, जिसके बाद उसे ये नई वैक्सीन दी गई। कुछ देर के लिए उसका तापमान बढ़ा लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक है।

711

भारत में एक दिन में कोरोना के 53 हजार केस
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, मंगलवार को 53,601 नए कोरोना के मरीज सामने आए। देश में संक्रमितों की कुल संख्या 22,68,675 हो गई है। वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 15,83,489 हो गई है, जिससे देश में स्वस्थ होने की दर भी 69.80% पहुंच गई है। 

811

दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या सोमवार तक दो करोड़ पार हो गई। 31 दिसंबर को पहला मामला सामने आया था, जिसके बाद छह महीने में एक करोड़ मामलों हुई, लेकिन इसके बाद सिर्फ 43 दिनों में यह आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ के पार हो गया।

911

रूस ने दावा किया है कि उसने कोरोना की जो वैक्सीन तैयार की है वह क्लीनिकल ट्रायल में 100 फीसदी तक सफल रही है।

1011

ट्रायल की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन वॉलंटियर्स को वैक्सीन दी गई उनमें वायरस के खिलाफ इम्युनिटी विकसित हुई है

1111

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रूस द्वारा बनाई गई कोरोना की वैक्सीन को लेकर कई तरह की शंकाएं जताई हैं। संगठन को वैक्सीन के तीसरे चरण को लेकर संशय है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories